आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने जर्मनी के बर्लिन शहर में एक क्रिसमस बाजार में हुए ट्रक हमले की जिम्मेदारी ली है। इस घटना में सोमवार की रात एक व्यक्ति ने पश्चिमी बर्लिन के मध्य में एक क्रिसमस बाजार में भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया था जिसमें 12 लोग मारे गए थे और 48 अन्य घायल हुए थे। इस्लामी चरमपंथियों की ओर से जर्मनी की धरती पर सामूहिक नरसंहार का यह पहला हमला है।
संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने जलवायु परिवर्तन से मुकाबले पर पीछे नहीं हटने पर जोर देते हुए दुनिया के नेताओं से अपील की है कि वे पेरिस में हुए ऐतिहासिक समझौते का समर्थन और पालन करें।
उच्चतम न्यायालय ने देश भर में राष्ट्रीय और राज्यों के राजमार्गों पर शराब की सभी दुकानें बंद करने का आज आदेश दिया और साथ ही स्पष्ट किया कि शराब की मौजूदा दुकानों के लाइसेंस का 31 मार्च, 2017 के बाद नवीनीकरण नहीं किया जायेगा।
मणिपुर में राजमार्गों पर एक नगा समूह द्वारा अनिश्चितकालीन नाकेबंदी करने से उत्पन्न संकट को देखते हुए केंद्र ने आज चेतावनी दी कि किसी को भी अपने हाथ में कानून लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। साथ ही केंद्र ने अवैध कार्रवाई को मानवता के प्रति अपराध बताया।
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता की हालत नाजुक होने खबरें आने के बाद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास ने अमेरिकी नागरिकों के लिए आपात संदेश जारी किया है। संदेश में कहा गया है कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और स्थानीय घटनाओं की पूरी जानकारी रखें।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ऐलान किया कि उनकी सरकार प्रदेश की धरती में जन्म होने वाले हरेक उस व्यक्ति को जमीन का टुकड़ा देगी, जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है।
संयुक्त राष्ट्र ने भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली को विश्व संगठन में अगला अमेरिकी दूत नामित किए जाने का स्वागत किया है और कहा है कि यह भविष्य के लिए एक शुभ संकेत है। भारतीय अमेरीकियोंं ने भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस कदम की प्रशंसा की है।
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत पद के लिए चुना है। अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली वह पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी।
कांगो रिपब्लिक में हुए एक बम धमाके में भारत के 32 शांति सैनिक घायल हो गए हैं। इस धमाके में एक स्थानीय बच्चे की मौत हुई है। संयुक्त राष्ट्र मिशन ने इस घटना की पुष्टि की है।