मध्य प्रदेश में गोलीबारी से 6 किसानों की मौत के बाद अब महाराष्ट्र में भी दर्दनाक घटना सामने आई है। महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर 4 किसानों ने खुदकुशी कर ली है।
महाराष्ट्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाने वाले किसानों के आंदोलन का असर आज दूसरे दिन भी बरकरार है। कर्ज माफी की मांग को लेकर किसान गुरुवार से हड़ताल पर हैं। राज्य में किसान आंदोलन में जारी हिंसा को देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। किसानों ने बुलडाणा में दूध से होली भी खेली।
महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आज एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यह हादसा हेलीकॉप्टर के लैंडिंग के दौरान हुआ, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। हादसे के दौरान मुख्यमंत्री अपनी टीम समेत हेलीकॉप्टर में सवार थे।
महाराष्ट्र के उल्लासनगर में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार की घटना सामने आई है। मिठाई दुकान से चोरी के आरोप में पिछड़ी जाति के दो बच्चों को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाया गया।
महाराष्ट्र में मां-बेटे के रिश्ते को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। पद के लालच में एक मां ने यहां अपने तीसरे बच्चे को नकार दिया। बाद में मामले के कोर्ट पहुंचने पर वहां डीएनए टेस्ट से मां के झूठ का खुलासा हुआ।
सतारा जिले का एक गांव स्ट्रॉबेरी के लिए काफी लोकप्रिय है लेकिन अब यह गांव किताबों के कारण भी लोकप्रिय होने जा रहा है। दरअसल इस गांव को भारत का पहला किताबों का गांव वाला टैग मिलने वाला है।
भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की ओर से कथित जासूसी के आरोप में मौत की सजा सुनाए जाने के बाद से देशभर में विरोध हो रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना ने इस मामले पर पाकिस्तादन की घोर निंदा करते हुए रिहाई की मांग की है। वहीं, सोशल मीडिया में भी लोग कुलभूषण के समर्थन में और पाकिस्ताान के विरोध में आवाज उठाई जा रही है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणवीस ने कहा है कि वह राज्य के वित्त सचिव को यूपी के किसान कर्ज माफी के मॉडल का अध्ययन करने का पहले ही निर्देश दे चुके हैं। हम लोग इस दिशा में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
एक ओर जहां राज्य के किसानों की कर्ज माफी की मांग की जा रही है, वहीं महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में कर्ज तले दबे एक किसान ने परेशान होकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।
शिवसेना ने भाजपा से कहा कि वह महाराष्ट्र की सत्ता में बने रहने के लिए दबाव बनाने के तौर-तरीके नहीं अपनाए और पूरे राज्य में तंगहाल किसानों की कर्जमाफी पर ध्यान दे।