बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना ने गुरुवार को सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया। वे 70 वर्ष के थे। उन्होंने बॉलीवुड की करीब 140 फिल्मों में काम किया। गुरदासपुर से 4 बार भाजपा के सांसद रहे। उनके परिवार ने बताया कि शरीर में पानी की कमी होने के कारण विनोद खन्ना पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे, जिसके कारण उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां कई डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। वे कैंसर से भी पीड़ित थे।
खलनायकी से अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले विनोद खन्ना अपनी चिर परिचित मुस्कान और रोबीले चेहरे की वजह से नायक की भूमिका में सिने प्रेमियों को ज्यादा अच्छे लगे। उनका जादू कुर्बानी से लेकर अमर अकबर एंथोनी तक खूब चला।
उनकी अदा में दम था, अदाकारी में दम था फिर ऐसा क्या कम था कि विनोद खन्ना सुपर सितारा का दर्जा हासिल नहीं कर पाए। एक अच्छा अभिनेता क्या इसलिए संन्यासी हो गया या फिर संन्यासी होना इसके स्वभाव में था जो सब त्याग कर अपने करिअर की ऊंचाईयों को छोड़ कर आश्रम चल दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने राजद प्रमुख लालू परिवार के बेनामी संपत्ति के खुलासे के सिलसिले को जारी रखते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि इस परिवार ने एक और मुखौटा कम्पनी के जरिए दिल्ली में 115 करोड़ रूपये की सम्पति अपने नाम करवा ली है।
बीएसएफ ने जवान तेजबहादुर यादव को बुधवार को बर्खास्त कर दिया है। जांच में पाया गया कि यादव के कारण बीएसएफ की छवि को नुकसान पहुंचा है। जम्मू के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर तैनात तेज बहादुर ने सोशल मीडिया में वीडियो डालकर खराब खाना खासकर पतली दाल दिए जाने की शिकायत की थी। यादव के इस कदम पर बीएसएफ ने चेतावनी देते हुए कार्रवाई भी की थी।
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने बुधवार को आरोप लगाया कि बाबरी मामले का ट्रायल पीएम नरेंद्र मोदी की सोची समझी राजनीति है। उच्चतम न्यायालय ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की याचिका मंजूर करते हुए लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी और उमा भारती के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र का मुकदमा चलाने की अनुमति दी है।
यूपी चुनाव में करारी शिकस्त झेलने के बाद भाजपा के खिलाफ महागठबंधन की कवायद तेज हो गई है। यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसी के तहत पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने के बाद अब बसपा अध्यक्ष मायावती से मुलाकात की है।
पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के कर्ज माफी के फैसले को किसानों के साथ सरासर धोखा बताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, वादा पूर्ण कर्जमाफी का था, किसी सीमा का नहीं। एक लाख की सीमा से करोड़ों किसान ठगा महसूस कर रहे हैं। ये ग़रीब किसानों के साथ धोखा है।