पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में जेटी टूटने से तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 65 लोग लापता हो गए हैं। हादसा भद्रेश्वर पुलिस थाना के तहत तेलिनीपारा घाट पर नदी पार करते समय हुआ। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी व्यक्त करते हुए हादसे की जानकारी ली। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।
यूनिस खान 10000 टेस्ट रन पूरे करने वाले पहले पाकिस्तानी क्रिकेटर बन गए हैं। जिनकी पारी के दम पर पाकिस्तान ने वर्षाबाधित पहले क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज के पहली पारी के 286 रन के जवाब में चार विकेट पर 201 रन बना लिये।
वेस्टइंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल अपने साथी क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के नक्शे कदम पर चलते हुए संगीत और फिल्मों के क्षेत्र में अपनी नयी पारी शुरू करने वाले हैं।
जासन मोहम्मद की बेहतरीन पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर चार विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 308 रन बनाये। जवाब में मोहम्मद के 58 गेंद में नाबाद 91 रन और एशले नर्स के 15 गेंद में 34 रन की मदद से मेजबान टीम ने जीत दर्ज की। अब तक 44 साल में पिछले 31 बार नाकाम रहने के बाद वेस्टइंडीज ने पहली बार 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की।
पाकिस्तानी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान यूनिस खान ने आज घोषणा की कि वह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। इस 39 वर्ष के क्रिकेटर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, मैं संन्यास ले रहा हूं।
शदाब खान के पदार्पण मैच में शानदार प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान ने आज यहां चार मैचों की ट्वेंटी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज पर छह विकेट से आसान जीत दर्ज की।
पूर्व आस्टेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने कहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को आस्ट्रेलिया के दो-तीन पत्रकारों से परेशान होने की जरूरत नहीं है जो कि उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं।
आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ ने आज विराट कोहली के आरोपों को खारिज किया कि उन्होंने डीआरएस लेते हुए लगातार धोखाधड़ी की और कहा कि उनके समकक्ष द्वारा किये गये दावे पूरी तरह से बकवास हैं।