पिछले मैच में शानदार जीत से उत्साहित भारतीय क्रिकेट टीम कल से मोहाली में शुरू हो रहे दूसरे मैच में भी इंग्लैंड को स्पिन के जाल में फंसाने के इरादे से उतरेगी।
भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को घोषणा की कि दोबारा फिट हुए लोकेश राहुल सलामी बल्लेबाज के रूप में टीम की पहली पसंद हैं जिससे यहां इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट श्रृंखला में खेलने की गौतम गंभीर की संभावनाएं लगभग खत्म हो गई हैं। राजकोट में पहले टेस्ट के दौरान दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजी के ध्वस्त होने के बाद राहुल को राजस्थान के खिलाफ मौजूदा रणजी मैच के बीच से हटाकर भारतीय टीम से जोड़ दिया गया।
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाले भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि अगर डाॅॅक्टर उनकी चोटिल जांघ के आपरेशन का फैसला करते हैं तो वह कम से कम तीन महीने तक क्रिकेट से बाहर हो जायेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आपदा जोखिम कटौती के प्रयासों के नवीकरण की 10 सूत्री कार्यसूची रेखांकित करते हुए आज महिला वालंटियरों की शिरकत को बढ़ावा देने पर जोर दिया और सभी तरह की आपदाओं से निबटने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया में वृहद सामंजस्य लाने का आह्वान किया।
टैगोर परिवार की वंशज और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के मुताबिक भारतीय इतिहास में भले ही टैगोर परिवार की महिलाओं का बहुत ही कम जिक्र किया गया है, लेकिन इन महिलाओं ने बहुत सी उपलब्धियां हासिल कीं।
शी टीम्स की पैनी नजर के कारण हैदराबाद में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लगभग 20 प्रतिशत की कमी आई है। शी टीम्स में आम तौर पर महिलाएं हैं और इसका गठन वर्ष 2014 में उन लोगों पर नजर रखने के लिए किया गया है, जो महिलाओं का उत्पीड़न करते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के रिश्तों की गर्मजोशी का हिस्सा बुधवार को क्रिकेट भी बना जब दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों नरेंद्र मोदी और जाॅन की ने द्विपक्षीय रिश्तों में प्रगति पर जोर देर के लिए खेल का संदर्भ दिया।
भारतीय क्रिकेट टीम और उसके शीर्ष स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईसीसी की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में क्रमश: टीम और गेंदबाजों की रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी करके फार्म में लौटने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस लय को बरकरार रखते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर कल रांची में होने वाले चौथे एक दिवसीय क्रिकेट मैच के जरिये श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेंगे। बल्लेबाज, विकेटकीपर और कैप्टन कूल धोनी मोहाली में पिछले वनडे में बल्लेबाजी क्रम में चौथे स्थान पर उतरे। विराट कोहली के साथ उनकी शतकीय साझेदारी ने भारत को सात विकेट से जीत और श्रृंखला में 2-1 से बढ़त दिलाई।
हाजी अली दरगाह ट्रस्ट ने आज उच्चतम न्यायालय को बताया है कि पुरूषों की ही तरह महिलाओं को भी मुंबई स्थित हाजी अली दरगाह के मुख्य स्थान पर प्रवेश दिया जाएगा। इसके साथ ही ट्रस्ट ने जरूरी अवसंरचनात्मक बदलाव करने के लिए चार सप्ताह का समय मांगा है।