Advertisement

Search Result : "World Cricket"

बारिश के खलल के बीच अजहर अली का शतक

बारिश के खलल के बीच अजहर अली का शतक

सलामी बल्लेबाज अजहर अली के शतक की बदौलत पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्षा से प्रभावित दूसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन अपना पलड़ा भारी रखा। सोमवार को 50.5 ओवर का ही खेल हो पाया था जबकि आज भी 50.3 ओवर का ही खेल संभव हो पाया।
विदेशों में खराब प्रदर्शन करने वाली टीम का टैग हटाने को बेताब है भारत: जडेजा

विदेशों में खराब प्रदर्शन करने वाली टीम का टैग हटाने को बेताब है भारत: जडेजा

भारतीय क्रिकेट टीम के लिये शानदार वर्ष का अंत सकारात्मक रूप से करते हुए स्टार आल राउंडर रविंद्र जडेजा ने आज वादा किया कि वे 2017 में विदेश में खराब प्रदर्शन करने वाली टीम का टैग हटाने की कोशिश करेंगे।
पाकिस्तान रिकार्ड से चूका, आस्ट्रेलिया 39 रन से जीता

पाकिस्तान रिकार्ड से चूका, आस्ट्रेलिया 39 रन से जीता

आस्ट्रेलिया ने आज पाकिस्तान को विश्व रिकार्ड बनाने से रोक दिया और बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंचे पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में केवल 39 रन से जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला में शुरूआती बढ़त हासिल करने के साथ ही ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर 28 वर्षों से चला आ रहा अपना अजेय अभियान भी बरकरार रखा।
भारतीय टीम ने 15 साल बाद जूनियर वर्ल्‍ड कप हॉकी का खिताब जीता

भारतीय टीम ने 15 साल बाद जूनियर वर्ल्‍ड कप हॉकी का खिताब जीता

खचाखच भरे मेजर ध्यानचंद स्टेडियम पर चारों ओर से आते इंडिया इंडिया के शोर के बीच भारत ने आज बेहतरीन हाकी का नमूना पेश करते हुए बेल्जियम को 2-1 से हराकर जूनियर हाकी विश्व कप अपने नाम करने के साथ इतिहास पुस्तिका में नाम दर्ज करा लिया।
इंग्लैंड 477 रन पर सिमटा, भारत के बिना विकेट गंवाये 60 रन

इंग्लैंड 477 रन पर सिमटा, भारत के बिना विकेट गंवाये 60 रन

इंग्लैंड के निचले बल्लेबाजी क्रम ने चेपक की धीमी पिच पर भारत के खिलाफ पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन पहली पारी में 477 रन का मजबूत स्कोर बनाने में मदद की, जिसके जवाब में मेहमान टीम ने अच्छी शुरूआत करते हुए बिना विकेट गंवाये 60 रन बना लिये।
पंद्रह बरस बाद जूनियर हाकी विश्व कप जीतने के तेवरों के साथ उतरेगा भारत

पंद्रह बरस बाद जूनियर हाकी विश्व कप जीतने के तेवरों के साथ उतरेगा भारत

जीत के अश्वमेधी रथ पर सवार भारतीय टीम पंद्रह बरस बाद जूनियर हाकी विश्व कप फाइनल में कल बेल्जियम के खिलाफ उतरेगी तो खिलाड़ी अपनी आक्रामकता और जुझारूपन को बरकरार रखते हुए देशवासियों को अर्से बाद हाकी के मैदान पर खिताब तोहफे में देने के इरादे से उतरेंगे।
वर्ष 2018 के इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं कोहली

वर्ष 2018 के इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना चाहते हैं कोहली

भारतीय टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने आज कहा कि वह टीम के 2018 में होने वाले इंग्लैंड दौरे से पहले काउंटी क्रिकेट खेलना पसंद करेंगे। कोहली अब तक दो साल पहले के इंग्लैंड दौरे को नहीं भूले हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, अगर मुझे मौका मिला तो मैं ऐसा करना पसंद करूंगा। मैं वहां एक महीने तक जाना चाहूंगा, दौरे से एक या डेढ़ महीना पहले जाकर मैं वहां के हालात में खेलने का आदी होना और वहां का विकेट साल के उस विशेष समय में किस तरह बर्ताव करता है, देखना चाहूंगा।
भारत की निगाहें बड़ी जीत पर, इंग्लैंड सम्मान बचाने उतरेगा

भारत की निगाहें बड़ी जीत पर, इंग्लैंड सम्मान बचाने उतरेगा

भारतीय टीम कल से इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में शुरू होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच में फतह हासिल कर अपनी सबसे बड़ी रिकार्ड जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी। यह मैच भारतीयों को अपनी जीतने की लय के रिकार्ड को 18 मैच तक बढ़ाने का मौका भी देगा।
‘दुनिया में सबसे कम पढ़े-लिखे हैं हिंदू’

‘दुनिया में सबसे कम पढ़े-लिखे हैं हिंदू’

प्‍यू रिसर्च सेंटर के ताजा सर्वे में कहा गया है कि दुनिया के बड़े धार्मिक समुदायों में से हिंदुओं की शिक्षा हासिल करने का स्तर सबसे कम है। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार हाल के दशक में काफी शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद हिंदू सबसे कम पढ़े-लिखे हैं।
चैंपियन कोहली के लिए मुंबई टेस्‍ट हाल की सबसे प्यारी जीत, सभी को दिया श्रेय

चैंपियन कोहली के लिए मुंबई टेस्‍ट हाल की सबसे प्यारी जीत, सभी को दिया श्रेय

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मुंबई में इंग्लैंड पर अपनी टीम की जीत को हाल के समय की सबसे प्यारी जीत बताया। भारत ने चौथा टेस्ट पारी और 36 रन से जीतकर पांच मैचों की श्रृंखला में 3-0 की विजयी बढ़त बनाई। कोहली ने मैच के बाद कहा, यह विशेष अहसास है। दर्शक यहां जिस तरह पहुंचे और हमारा समर्थन किया उससे हमें मुश्किल लम्हों से निपटने में मदद मिली। इस श्रृंखला में जीत संभवत: हाल के समय की सबसे प्यारी जीत है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement