रमजान का पवित्र महीना शुरू हो रहा है। यह मुकद्दस महीना खत्म होते-होते मीठी सेवइयों की खुशबू हवा में तैरने लगेगी। और एक बात जो फिजाओं में होगी वह है बजरंगी भाई जान के जलवे।
टाइमपास पत्नी की भूमिका के बाद टाइम पास प्रेमिका की भूमिका में कंगना रणौत हाजिर हैं। बस इसके लिए दर्शकों को सितंबर तक इंतजार करना होगा। निखिल आडवाणी की रोमांटिक कॉमेडी कट्टी बट्टी में कंगना इस बार बांके छोरे इमरान खान के साथ जोड़ी जमा रही हैं।
दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे के बाद से ही शाहरुख-काजोल की जोड़ी के दीवानों की कमी नहीं है। बड़े परदे की इस मशहूर जोड़ी ने आखरी बार माइ नेम इज खान में काम किया था। अब दोनों फिर एक साथ आ रहे हैं। इस बार फिल्म का नाम सिर्फ दिलवाले है।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान का क्रिकेट प्रेम अब वतन की सरहद भी लांघ चुका है। कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद अब शाहरूख कैरिबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में त्रिनिदाद एंड टोबैगो (टीएंडटी) की टीम के भी मालिक हो गए हैं।
सेकंड हैंड हस्बैंड नाम से बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं टीना आहूजा अपने दम पर आ रही हैं। अपने यानी कि हर नई आने वाली लड़कियों के लिए गॉडफादर की भूमिका निभाने वाले सलमान खेमे से उनका फिलहाल कोई ताल्लुक नहीं है।
फिल्मकार साजिद नाडियादवाला तीनों खान यानी आमिर, सलमान और शाहरूख को एक साथ एक ही फिल्म में लाने के लिए उत्सुक हैं। वह इस बारे में विचार कर रहे हैं और जल्द ही इसे अंतिम रूप दे देंगे।
यह किस्सों का संकलन है। मुजफ्फरपुर बिहार में तवायफों की एक 100 साल से पुरानी बस्ती है चतुर्भुज स्थान, जो बहुत प्रसिद्ध रहा है। उसके 100 साल के इतिहास को जानने-समझने की एक विनम्र कोशिश है यह किताब। इसमें उनके उत्थान के किस्से हैं, उनके पतन की नजीरें हैं।
कोठागोई का एक उद्देश्य है आज की पीढ़ी का परिचय कोठों की उस संस्कृति से करवाना जो कभी तहजीब का केंद्र होता था, बाद में उसका रूप, उसकी पहचान बदलती गई। इसमें उन किरदारों के सुख हैं, दुःख हैं, गीत है, संगीत है जिनको न इतिहास ने याद किया न संस्कृति के अलंबरदारों ने।
इस किताब का प्रकाशन वाणी प्रकाशन से हो रहा है।
ईद पर सेवइंयों से ज्यादा बजरंगी भाईजान का इंतजार हो रहा है। दर्शक मनपसंद त्योहार का जिस तरह इंतजार करते हैं, उससे ज्यादा उन्हें सलमान खान की फिल्मों का इंतजार रहता है।
सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में एक बात सामने आई है कि सलमान के बहुचर्चित हिट एंड रन मामले के कागजात आग में जल गए हैं। सलमान फिलहाल इसी मामले में जमानत पर बाहर हैं।
मुंबई में एक मुसलमान एमबीए युवक जीशान खान को हीरे का निर्यात करने वाली कंपनी हरि कृष्णा एक्सपोर्ट्स द्वारा मुस्लिम होने की वजह से नौकरी न दिए जाने पर मचे हंगामे के बीच एक दिलचस्प खबर यह है कि जीशान को एक रेडियो स्टेशन ने रेडियो प्रस्तोता या कहें रेडियो जॉकी की नौकरी का प्रस्ताव दिया है।