दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया के रक्षा मंत्री योन योंग-चोल को नेता किम जोंग-उन का अनादर करने और उनसे वफादारी नहीं करने के कारण एंटी एयरक्राफ्ट फायर के जरिए गोला दागकर मौत की सजा दी गई है।
पंजाब के शिक्षा मंत्री सुरजीत सिंह राखड़ा ने यह कहकर एक विवाद को हवा दे दी है कि मोगा में छेड़छाड़ के बाद बस से धकेली गई लड़की की मौत ईश्वर की मर्जी थी।
सीबीआई की विशेष अदालत ने सोहराबुद्दीन शेख और तुलसीराम प्रजापति फर्जी मुठभेड़ मामलों में गुजरात पुलिस के अधिकारी अभय चूडास्मा को आरोपमुक्त कर दिया है। अदालत ने कहा कि उनके खिलाफ अभियोजन लायक कोई सबूत नहीं हैं। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एमबी गोसावी ने चूडास्मा को आरोपमुक्त करने का फैसला सुनाया।