अगर आपको खुद को अपने पचासवें जन्मदिन पर कोई तोहफा देना होगा तो क्या देंगे। कोई गाड़ी, घर या कोई विदेश यात्रा। लेकिन यदि आप मिलिंद सोमण की तरह कुछ करना चाहें तो आपको कुछ अलग करना होगा।
भारतीय फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री इंडियन सुपर लीग के लिए खिलाडि़यों की पहली नीलामी में सबसे महंगे बिके। उन्हें मुंबई सिटी एफसी ने एक करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। जबकि यूजेनेसन लिंगदोह और रिनो अंटो को बेसप्राइज से कई गुना अधिक कीमत मिली।
गोलकीपर सविता ने विरोधी टीम के कई हमलों को नाकाम किया जिससे भारतीय महिला हाकी टीम ने विश्व लीग सेमीफाइनल्स के पांचवें स्थान के प्ले आफ में जापान को।-0 से हराकर ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद बढ़ा दी।
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान का क्रिकेट प्रेम अब वतन की सरहद भी लांघ चुका है। कोलकाता नाइटराइडर्स के बाद अब शाहरूख कैरिबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) में त्रिनिदाद एंड टोबैगो (टीएंडटी) की टीम के भी मालिक हो गए हैं।
रितु रानी बेल्जियम के एंटवर्प में 20 जून से चार जुलाई के बीच होने वाले एफआईएच हाॅकी विश्व लीग सेमीफाइनल राउंड में भारत की 18 सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। हाॅकी इंडिया ने आज इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी। दीपिका को उप कप्तान बनाया गया है।
अंबाती रायुडू के नाबाद अर्धशतक के बाद मिशेल मैक्लीनागन की उम्दा गेंदबाजी की बदौलत मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में राजस्थान रायल्स को आठ रन से हरा दिया।
अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय विश्व कप क्रिकेट की तरह आईपीएल की घटती लोकप्रियता ने खेलप्रेमियों का धर्म बदलने पर मजबूर कर दिया है। सबसे ज्यादा समय और धन की खपत के कारण लोग क्रिकेट से विमुख होकर फुटबॉल, हॉकी और कबड्डी जैसे परंपरागत खेलों के अलावा टेनिस और बैडमिंटन की ओर दिलचस्पी बढ़ाने लगे हैं।