योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही कौन होगा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री वाक्य का रोमांच खत्म हो गया। घोर हिंदुत्ववादी छवि वाले आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने जताने की कोशिश की है कि अब देश में जातीय गणित के दिन लद गए हैं।
बीसीसीआई के विद्रोही तेवरों के प्रति कड़ा रवैया अपनाते हुए उच्चतम न्यायालय ने आज उसके अध्यक्ष अनुराग ठाकुर और सचिव अजय शिर्के को उनके पदों से हटा दिया और कहा कि उन्हें तुरंत प्रभाव से बोर्ड का कामकाज करना बंद कर देना चाहिए।
बीसीसीआई के बर्खास्त सचिव अजय शिर्के ने आज कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा उन्हें पद से हटाये जाने के फैसले से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां प्रशासनिक बदलाव का असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बीसीसीआई की स्थिति पर नहीं पड़ेगा।
अगस्तावेस्टलैंड हेलीकाॅप्टर घोटाले में नौ अगस्त को गिरफ्तार किए गए पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी को सोमवार को यहां की एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने त्यागी को यह राहत दो लाख रूपये के निजी मुचलके और इतनी ही जमानत राशि पर दी।
3600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर डील को तात्कालिक प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यालय का पूरा समर्थन था। पूर्व वायुसेना प्रमुख एसपी त्यागी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यूपीए शासनकाल में हुई इस डील की मनमोहन सिंह को पूरी जानकारी थी। त्यागी ने कोर्ट में कहा कि पीएम ऑफिस की ओर से सुझाव दिया गया था कि वीवीआईपी चॉपर डील के लिए बदलाव किए जाएं क्योंकि अगस्ता वेस्टलैंड इससे जुड़े मापदंडों को पूरा करने में समर्थ नहीं थी लेकिन बदलाव करने से उसके लिए डील हासिल करना आसान हो गया। दिल्ली की एक अदालत ने त्यागी को चार दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।