दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक फैसले में कहा कि पति या पत्नी, दोनों में से कोई एक केवल इस आधार पर ही परित्याग का फैसला नहीं कर सकता कि ससुराल पहले किसने छोड़ा क्योंकि विवाहित जोड़े में से एक का आचरण दूसरे को अलग रहने के लिए बाध्य कर सकता है।
केंद्र सरकार ने गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को दो प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया। दीपावली से पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए यह तोहफा दिया है। कैबिनेट के फैसले से 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 58 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा।
अमेरिका के 42 साल के स्काई डाइवर ल्यूक एकिंस के हैरत अंगेज कदम से आप रोमांच से भर जाएंगे। एकिंस ने आसमान में 25 हजार फीट की ऊंचाई से बिना पैराशूट के छलांग लगाकर इतिहास बना दिया है। ल्यूक एकिंस ने बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऐसी खतरनाक छलांग लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। ल्यूक ने इस छलांग को फॉक्स चैनल के एक कार्यक्रम के लिए लगाया।
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने 125000 अकाउंटों को बंद कर दिया है। इन अकाउंटों को आतंकवादी कृत्यों को प्रोत्साहित करने या दहशत फैलाने की वजह से बंद किया गया है। बंद हुए अकाउंटों में से अधिकतर अकाउंट इस्लामिक स्टेट आतंकवादी समूह से जुड़े थे।