बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा दिवंगत नूतन बहल के ठाणे की मुंब्रा पहाड़ी स्थित बंगले में लूटपाट करने वाले एक नाबालिग सहित 6 लुटेरों को मुंब्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन लुटेरों ने गत गुरुवार को बंगले में घुसकर लूटपाट की थी।
आस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर ने कहा है कि अगर स्टीव स्मिथ की टीम भारत में वर्तमान टेस्ट श्रृंखला जीतने में कामयाब रहती है तो उसे आस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धियों में से एक गिना जाएगा।
बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ग्रेज एनाटॉमी की अभिनेत्री एलेन पोम्पिओ और वियोला डेविज को पीछे छोड़ते हुए 2017 पीपल चॅाइस अवार्ड में पसंदीदा ड्रामेटिक टीवी अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर यानी वरुण गांधी के संसदीय क्षेत्र को इस बार दिवाली पर तीन नायाब तोहफे मिले हैं। उनमें से एक एंड-टीवी रियलिटी शो, दि वायस किड्स की विजेता निष्ठा शर्मा का गृहनगर पहुंचने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक समेत सैकड़ों की संख्या में सुलतानपुर वासियों ने भव्य स्वागत किया। बता दें के हाल ही जिले में जन्मे और मुंबई में रह रहे गीतकार मनोज मुंतशिर को यशभारती और जिले के मशहूर फिजीशियन डॉ. राजीव श्रीवास्तव को राजधानी दिल्लीमें बेस्ट फिजीशियन ऑफ उत्तर प्रदेश से सम्मानित किया गया।
टैगोर परिवार की वंशज और सुप्रसिद्ध अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के मुताबिक भारतीय इतिहास में भले ही टैगोर परिवार की महिलाओं का बहुत ही कम जिक्र किया गया है, लेकिन इन महिलाओं ने बहुत सी उपलब्धियां हासिल कीं।
हिंदी फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने ऐ दिल है मुश्किल के अपने सह कलाकार अभिनेता रणबीर कपूर के लिए कहा कि वह अभिनेता के तौर पर लंबी पारी खेलेंगे और उनके जैसे युवा अभिनेता के लिए अपने करियर के शुरूआती सालों में ही इतनी अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाना असामान्य है।
अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की सदस्य रूपा गांगुली को आज राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया। रूपा ने लोकप्रिय धारावाहिक महाभारत में द्रौपदी का किरदार अदा किया था।