आयकर विभाग अगले महीने से ‘प्रोजेक्ट इनसाइट’ के तहत बड़े पैमाने पर डेटा विश्लेषण और सोशल साइटों पर मौजूद सूचनाओं को मिलाएगा जिससे किसी व्यक्ति के खर्च और घोषित आमदनी के बीच अंतर का पता लगाया जा सके।
आरबीआई ने एक संसदीय समिति को जानकारी दी है कि उसे यह नहीं पता है कि 500 और 1000 के नोटों को बंद करने के बाद कितनी बेहिसाबी नकदी को वैध धन में बदला गया है।
चंडीगढ़ में एक आईएएस की बेटी के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त को पुलिस ने जांच में शामिल होने के लिए समन भेजा। जिसके बाद पुलिस उन दोनों की तलाश में जुटी थी। आरोपी के पिता द्वारा बयान दिए जाने के बाद विकास बराला और उसके दोस्त थाने पहुंचे, जहां से उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पिछले कई सालों से फिल्मी पर्दे से दूर रहने वाले बॉवीलुड एक्टर सुनील शेट्टी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं। सुनील इन दिनों एक निजी चैनल पर हेल्थ शो की एकरिंग कर रहे हैं।
जोधपुर कोर्ट ने आज बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान के बहुचर्चित काला हिरण शिकार मामले में अब अंतिम बहस का फैसला लिया है। मामले की अंतिम सुनवाई के लिए कोर्ट ने 22 जुलाई की तारीख तय की है। कोर्ट ने सलमान ख्ाान को छह जुलाई को व्यक्तिगत रुप से पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वे आज (छह जुलाई) को पेश नहीं हुए।