जम्मू-कश्मीर पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी को गिरफ्तार कर आतंकी मॉड्यूल का खुलासा किया है। पुलिस ने लश्कर आतंकी संदीप कुमार शर्मा को भी अरेस्ट किया गया है। संदीप उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है।
आतंकी कमांडर बुरहान वाली की बरसी से एक दिन पहले यानि 7 जुलाई को कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज के बयान पर अपनी कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोज ने कहा था कि मेरा बस चलता तो मैं बुरहान को जिंदा रखता और उससे बात करता।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स को लेकर काफी हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के विधायकों ने राज्य में जीएसटी लागू होने का भारी विरोध किया।
लगातार हो रही बारिश के चलते देश के कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हिमाचार प्रदेश में बारिश के कारण फिर से भूस्खलन हुआ। असम में भी बाढ़ के हालात गंभीर बने हुए हैं और देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में रविवार को भी बारिश जारी रही। गुजरात के मोरबी जिले के टनकारा तालुका में अधिक बारिश होने से कई डैम में जलस्तर बढ़ गया जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजस्थान के जोधपुर में मूसलाधार बारिश से दोपहिया वाहन सड़कों पर तैरते नजर आए। लोगों ने दुकानें नहीं खोली और घरों में कैद रहे। मानसून की पहली बारिश में सड़कों पर नदी नालों की तरह पानी बहा। इसमें बहती गाड़ियों को पकड़ने के लिए लोग मशक्कत करते रहे।
जम्मू-कश्मीर में ईद के दिन भी कई जगहों पर पत्थरबाजी हुई जिसमें कई लोग घायल हो गये। हालांकि कश्मीर में मस्जिदों, दरगाहों और ईदगाहों पर विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन भी किया गया जिसमें काफी भीड़ जुटी। सबसे ज्यादा भीड़ हजरतबल में उमड़ी यहां करीब 50 हजार लोगों ने नमाज अदा की।