पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आरएसएस से जुड़े शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के NCERT को स्कूल की किताबों से अंग्रेजी, उर्दू और फारसी के शब्द हटाने के सुझाव को बकवास बताया है।
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के स्कूल के नौ कर्मचारियों को न्यायिक जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया। उन्हें 70 नाबालिग लड़कियों के कपड़े उतरवाने का दोषी पाया गया।
एअर इंडिया की फ्लाइट में देरी करवाने पर अब यात्री को 15 लाख तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। एयर इंडिया के कर्मचारियों से झगड़ा करना या फिर किसी खास सीट को पाने के लिए बवाल करना उपद्रवी यात्रियों को महंगा पड़ सकता है। इस बारे में एअर इंडिया ने प्रस्ताव तैयार कर लिय़ा है और इसे लागू करने के बारे में कानूनी सलाह ली जा रही है।