मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा के अर्धशतकों से एक समय अच्छी स्थिति में दिख रहा भारत आखिरी सत्र में मिले झटकों के कारण आज ग्रीन पार्क (कानपुर) में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट मैच का शुरूआती दिन अपने नाम करने में नाकाम रहा। भारत ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक नौ विकेट पर 291 रन बनाये हैं।
क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू पंजाब को एक नया राजनैतिक दल अगले सप्ताह देने जा रहे हैं। भाजपा से मुंह मोड़ने के बाद आप में शामिल होने की अटकलों के बीच सबकी नजरेंं तेज तर्रार नवजोत सिंह सिद्धू पर थी। और उन्होंने अपने फैसलों से हर बार की तरह बस बार भी चौंका दिया है। नवजोत पंजाब में नए राजनीतिक मोर्चे आवाज-ए-पंजाब का नेतृत्व करेंगे। पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं।
पाकिस्तान में मीडिया की निगरानी करने वाली संस्था ने पूर्व क्रिकेटर और राजनेता इमरान खान की तीसरी शादी के संबंध में गलत खबरों को प्रसारित करने के लिए 13 टीवी चैनलों पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना ठोका है।
जिमनास्टिक में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर इतिहास का पहला अध्याय लिख चुकी दीपा कर्मकार रविवार को जब रियो खेलों में उतरेंगी तो उनकी निगाहें नयी ऊंचाई छूने पर लगी होंगी। इस स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने वाली दीपा पहली भारतीय महिला हैं।
क्रिकेटर से राज्यसभा सांसद बने सचिन तेंदुलकर ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि मसूरी स्थिति विवादित भूमि के मामले में उनका किसी तरह का हित नहीं जुड़ा है। हालांकि उन्होंने पुष्टि की है कि उन्होंने उस बैठक में हिस्सा लिया था जिसमें उन्होंने मसूरी में अपने दोस्त के आवास के संबंध में हो रही परेशानियों को सुलझाने में मदद का आग्रह किया था।
क्रिकेटर से राजनीतिज्ञ बने नवजोत सिंह सिद्धू के भाजपा छोड़ने के बाद आप में शामिल होने की अटकलों के बीच उनकी कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वह अरविंद केजरीवाल का मजाक उड़ाते दिख रहे हैं।
सुपर स्टार सलमान खान का कहना है कि उनके पिता सलीम खान उन्हें देश के लिए क्रिकेट खेलते हुये देखना चाहते थे। हाल ही में रिलीज हुई अपनी फिल्म सुल्तान में एक पहलवान की भूमिका निभाने वाले सलमान ने कहा कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी को उनका कोच बनाया गया था और उन्होंने उनके पिता से कहा था कि क्रिकेट के मैदान में उनका भविष्य उज्जवल है।
भारत की सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस का मुनाफा नए ग्राहकों की संख्या बढ़ने से जून में समाप्त तिमाही के दौरान 13 प्रतिशत बढ़ा है लेकिन कंपनी के सालाना कारोबार वृद्धि के अनुमान में कटौती से इसके शेयर में गिरावट देखी गई।