Advertisement

Search Result : "first Media Conclave"

बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर नाच रहा है जज साहब का 'ब्रह्मचारी मोर'

बयान के बाद अब सोशल मीडिया पर नाच रहा है जज साहब का 'ब्रह्मचारी मोर'

राजस्थान हाईकोर्ट के जज महेश चंद्र शर्मा के मोर और मोरनी वाले बयान को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मजाक बनाया जा रहा है। जज ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने के पक्ष में तर्क देते हुए कहा था कि मोर आजीवन ब्रह्मचारी रहा है।
विरोध के बाद एएमयू प्रशासन का आदेश, रमजान में गैर-मुस्लिम छात्र नहीं रहेंगे भूखे

विरोध के बाद एएमयू प्रशासन का आदेश, रमजान में गैर-मुस्लिम छात्र नहीं रहेंगे भूखे

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में ब्रेकफास्ट-लंच नहीं दिए जाने का मसला सोशल मीडिया पर गरमा रहा है। प्रशासन पहले ऐसी किसी घटना से इंकार करता रहा, लेकिन तथ्य सामने आने के बाद नया आदेश जारी किया गया। अब छुट्टियां शुरू होने तक छात्रों की मांग पर दोपहर का खाना उपलब्ध कराया जाएगा।
देश में पहली बार 23 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति, कोच्चि मेट्रो ने की पहल

देश में पहली बार 23 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की नियुक्ति, कोच्चि मेट्रो ने की पहल

केरल की कोच्चि मेट्रो ने देश में एक सकारात्मक पहल करते हुए करीब 23 ट्रांसजेंडर कर्मचारी नियुक्त करने का फैसला लिया है। देश में पहली बार किसी सरकारी प्रतिष्ठान में ट्रांसजेंडरों को इस तरह नियुक्त किया जा रहा है।
लगातार छठी बार एवरेस्ट पर फतह करने वाले देश के पहले व्यक्ति बनें लवराज धर्मशक्तू

लगातार छठी बार एवरेस्ट पर फतह करने वाले देश के पहले व्यक्ति बनें लवराज धर्मशक्तू

लगातार पांच बार एवरेस्ट पर फतह करने वाले पद्मश्री लवराज धर्मशक्तू एक बार फिर विश्व की सबसे ऊंचे पर्वत शिखर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। बीएसएफ में सहायक सेनानी के पद पर तैनात पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू के नेतृत्व में ओएनजीसी का एवरेस्ट अभियान दल 27 मार्च को दिल्ली से रवाना हुआ था।
'मैनचेस्टर हमले की निंदा करने वाले पीएम मोदी सहारनपुर हिंसा पर चुप क्यों?'

'मैनचेस्टर हमले की निंदा करने वाले पीएम मोदी सहारनपुर हिंसा पर चुप क्यों?'

सहारनपुर में जतीय हिंसा रुकने का नाम नहीं ले रही है। उधर सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं कि मैनचेस्टर हमले की निंदा करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहारनुपर हिंसा पर मौन धारण क्यों किए हुए हैं।
हाफ गर्लफ्रेंड ने पहले दिन कमाए 10.27 करोड़, मोहित-श्रद्धा की पार्टनरशिप रंग लाई

हाफ गर्लफ्रेंड ने पहले दिन कमाए 10.27 करोड़, मोहित-श्रद्धा की पार्टनरशिप रंग लाई

इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर की पार्टनरशिप एक बार फिर रंग लाई। अपनी पिछली हिट फिल्मों ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के बाद हाफ गर्लफ्रेंड में भी इन दोनों ने शानदार कमबैक किया है। 'हाफ गर्लफ्रेंड' लगभग 2500 सिनेमा घरों में चल रही है और 'हिंदी मीडियम' के अलावा 'बाहुबली 2' जैसी हिट के बीच भी अच्छा कलेक्शन कर रही है। 'हाफ गर्लफ्रेंड' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए 10.27 करोड़ की कमाई की है जो श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'ओके जानू' (4.8 करोड़) और अर्जुन कपूर की 'की एंड का '(7.30 करोड़) की पहले दिन की कमाई से काफी ज्यादा है। फिल्म विश्लेषक और मार्केट ऐक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए 10.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स का इस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स दिखा। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिस कारण सिनेमा हॉल में दर्शकों की भीड़ जुट रही है। गौरतलब है कि यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। फिल्म दिल्ली पढ़ाई करने आए एक ऐसे देहाती लड़के की कहानी है, जिसे यहां के तेज-तर्रार और इंग्लिश बोलने वाली एक बेहद खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है।
जन्मदिन विशेष: 51 रुपये से शुरु हुआ था गजल सम्राट पंकज उधास का सफर

जन्मदिन विशेष: 51 रुपये से शुरु हुआ था गजल सम्राट पंकज उधास का सफर

अपनी मखमली आवाज़ से दुनिया भर के संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज़ करने वाले ग़ज़ल गायक पंकज उधास का आज 66वां जन्मदिन है। पंकज का जन्म 17 मई 1951 गुजरात में राजकोट के पास जैतपुर के एक बीयर बनाने वाले परिवार में हुआ था। वे तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। उनके पिता का नाम केशूभाई उधास और मां का नाम जीतूबेन उधास है।
एक्ट्रेस राम्या बनीं कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख, जानिए किन-किन विवादों से रहा इनका नाता

एक्ट्रेस राम्या बनीं कांग्रेस सोशल मीडिया प्रमुख, जानिए किन-किन विवादों से रहा इनका नाता

कन्नड़ अभिनेत्री राम्या को अब कांग्रेस सोशल मीडिया सेल का हेड बनाया गया है। राम्या अब कांग्रेस नेता दीपेन्द्र सिंह हुड्डा की जगह लेंगी।
दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला जज लीला सेठ का निधन

दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला जज लीला सेठ का निधन

दिल्ली हाई कोर्ट की पहली महिला न्यालयाधीश (सेवानिवृत) लीला सेठ का निधन हो गया। वह 86 वर्ष की थी। 5 मई की रात को उन्हों ने अपने नोएडा स्थित घर में अंतिम सांस ली। उनकी इच्छा थी कि उनके पार्थिव शरीर को वैज्ञानिक शोध के लिए प्रयोग किया जाएगा।
अब फेक न्यूज के निशाने पर पत्रकार मधु त्रेहान, जानिए क्या है मामला?

अब फेक न्यूज के निशाने पर पत्रकार मधु त्रेहान, जानिए क्या है मामला?

फर्जी खबरें रोज नए-नए शिकार खोज लेेेेती हैं। हाल ही में पत्रकार मधु त्रेहान को लेकर खबर आई कि उन्होंने फिल्म बाहुबली में मुस्लिम कलाकारों के नहीं होने पर सवाल उठाया है। इस मुद्देे को लेकर सोशल मीडिया में उनके खिलाफ खूब जहर उगला गया। जबकि त्रेहान का कहना है कि उनके हवाले से गलत बातें फैलाई जा रही हैं।