केंद्रीय पर्यटन मंत्री केजे अल्फोंस ने शुक्रवार को एक बार फिर बीफ पर बड़ा बयान देते हुए पर्यटकों को सलाह दी है कि वे अपने देश में ही बीफ खाकर भारत आएं।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर अस्पताल में एक ओर जहां 79 माताएं अपने 'कान्हा' को खो चुकी हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य में 'भव्य' स्तर पर कृष्ण्ा जन्माष्टमी मनाने के निर्देश दिए हैं।
अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले के बाद कांग्रेस उपाध्यशक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। राहुल ने कहा कि मोदी की नीतियों ने कश्मीर में आतंकियों के लिए जगह बनाई, जिससे देश का काफी नुकसान हुआ है।
हाल-फिलहाल भाजपा के कई मंत्री और नेता अलग-अलग कारणों से सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहे हैं। अब उत्तर प्रदेश के एक मंत्री जीएसटी का फुल फॉर्म नहीं बता पाए। जबकि लोगों के बीच वे जीएसटी के फायदे बताने गए थे।
देश के विभिन्न हिस्सों में एक ओर जहां कर्ज माफी को लेकर किसान आंदोलित हो रहे हैं, तो वहीं इसी बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र इस मुद्दे पर किसानों की कोई मदद नहीं करेगा। रविवार को महाराष्ट्र सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का फैसला किया है। वहीं, मध्यन प्रदेश में भी किसान अपनी तमाम मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।
देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को लेकर लोग काफी जागरुक हो गए हैं। सभी देशवासी अपना-अपना सहयोग देकर देश को स्वच्छ और खुले मे शौच से मुक्ति बनाने की कोशिश में जुटे हुए हैं।सिर्फ यही नहीं बल्कि काफी लोग ऐसे भी हैं, जो बिना सरकार के मदद के अपना काम स्वयं कर रहे हैं और नई मिसाल कायम कर रहे हैं।
केंद्रीय विज्ञान-प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने चीन में कहा कि वे देश में गाय के महत्व को साबित करके दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि वह इसके लिए गाय से मिलने वाले ‘पंचगव्य’ के फायदों को स्पष्ट करने के लिए योग्य वैज्ञानिक अनुसंधान रिसर्च कर रहा है। ‘पंचगव्य’ गाय के पांच उत्पादों- गाय के गोबर, गोमूत्र, गाय के दूध, दही और घी को एक साथ मिलाकर बनाया जाता है।