ललित मोदी की पत्नी सर्जरी के कारण उन्हें मानवीय आधार पर मदद करने के केंद्र के दावे पर आज कांग्रेस ने सवालिया निशान लगा दिया है। कांगेस नेता आनंद शर्मा का कहना है कि ललित मोदी को भगोडा है और उनकी ऐसी कोई सर्जरी नहीं थी कि आपात स्थिति में यात्रा दस्तावेज तैयार गए।
आईपीएल घोटाले में फंसे ललित मोदी को यात्रा दस्तावेज दिलवाने के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज बुरी तरह विवादों से घिर चुकी हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान उन्हें 16 बार ट्वीट कर अपनी सफाई देनी पड़ी। इस बीच, भाजपा के कुछ नेताओं ने इस प्रकरण को अंदरुनी साजिश करार दिया है।
दालों की बढ़ती महंगाई को देखते हुए केंद्र सरकार ने दालों के आयात का फैसला किया है जबकि चीनी मिलों को 6 हजार करोड़ रुपये के ब्याज मुक्त कर्ज दिया जाएगा। इससे पहले भी केंद्र और राज्य सरकारें चीनी मिलों को कई राहत पैकेज दे चुकी हैं। इसके बावजूद गन्ना किसानों को करीब 21 हजार करोड़ रुपये का भुगतान चीनी मिलों के पास अटका हुआ है।
आम आदमी पार्टी के विधायकों के ग्रह नक्षत्र लगता है ठीक नहीं चल रहे हैं। पहले जितेंद्र सिंह तोमर फर्जीवाड़े में पकड़े गए। इसके बाद एक अन्य विधायक पूर्व कमांडो सुरिंदर सिंह पर फर्जी डिग्री का आरोप लग रहा है और अब पार्टी के चर्चित और विवादों में रहने वाले नेता सोमनाथ भारती आरोपों के घेरे में हैं।
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुरक्षा कारणों से सशस्त्र बलों में कॉम्बेट अभियानों के लिए महिलाओं की भर्ती करने से इंकार किया है लेकिन कहा कि अन्य संचालन क्षेत्रों से जुड़ने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा।
रितु रानी बेल्जियम के एंटवर्प में 20 जून से चार जुलाई के बीच होने वाले एफआईएच हाॅकी विश्व लीग सेमीफाइनल राउंड में भारत की 18 सदस्यीय महिला टीम की अगुवाई करेंगी। हाॅकी इंडिया ने आज इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट के लिए टीम की घोषणा कर दी। दीपिका को उप कप्तान बनाया गया है।