दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित तौर पर झूठा शपथ पत्र दाखिल करने पर अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई के लिए केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली के नए आवेदन पर दिल्ली सीएम से जवाब मांगा है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आज विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक को दूसरा नोटिस जारी कर आतंक रोधी कानून के तहत एक मामले में 30 मार्च को पेश होने को कहा है। एजेंसी ने इससे पहले इसी महीने में पहला समन जारी कर 14 मार्च को पेश होने को कहा था।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण सोमवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। कश्मीर घाटी में ऊंचाई पर स्थित इलाकों में रातभर बर्फबारी हुई।
अंग्रेजी के मशहूर भारतीय लेखक अमिताव घोष को मुंबई साहित्य उत्सव के टाटा लिटरेचर लाइव में लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 11 जुलाई,1956 को कोलकाता में जन्में और उम्र छह दशक पूरा करने वाले अमिताव घोष को न केवल इससे पूर्व विदेश में प्रिक्स मेडीसिस इंट्रांजर, आर्थर सी. क्लार्क अवार्ड से नवाजे गए, बल्कि उन्हें देश का प्रतिष्ठित पद्म श्री सम्मान भी प्राप्त हुआ है।