हाफ गर्लफ्रेंड फिल्म आने में अभी देर है। लेकिन दर्शकों की इस फिल्म के प्रति उत्सुकता बढ़ती जा रही है। सिनेमाघरों में हाफ गर्लफ्रेंड के ट्रेलर आने शुरू हो गए हैं। और अब इस फिल्म कासबसे रोमांटिक गाना रीलिज हो गया है।
मशहूर फिल्म निर्देशक मोहित सूरी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' का पहला गाना ‘बारिश’ बुधवार को रिलीज हो चुका है। यह फिल्म मशहूर लेखर चेतन भगत की नॉवल 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। श्रद्धा कपूर ने इस गाने के बारे में मंगलवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर फैंस को बताया था कि आज यानी 12 अप्रैल को ये गाना रिलीज किया जाएगा।
जम्मू कश्मीर में अब शादी ब्याह समारोह में आप मनमाना खर्च नहीं कर सकते। सरकार ने मेहमानों से लेकर समारोह में परोसे जाने वाले व्यंजनों की संख्या तक सीमित कर दी है। कान फाड़ू डीजे पर भी रोक लगा दी गई है। आतिशबाजी पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार के ये आदेश पहली अप्रैल से लागू होंगे।
नोटबंदी से अस्पतालों में कैश की कमी की वजह से देश के कुछ हिस्सों से मौतों की खबर सुनने को मिली लेकिन अब नोटबंदी की वजह से शादी भी टूट रही है। लड़के वाले समझ रहे हैं कि नोटबंदी का बहाना बनाकर लड़की वाले दहेज के सामान में कटौती कर लेंगे। नतीजन पहलेे से तय विवाह अब टूटने लगे हैं।