मोबाइल डाटा में धूम मचाने के बाद रिलायंस जियो कॉमर्शियल इस्तेमाल के लिए होम ब्रॉडबैंड स्कीम लांच करने की तैयारी में है। इसके तहत 500 रुपये में 100 जीबी डेटा के साथ कंपनी धमाका करने जा रही है।
उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा ने भले ही वहां के लोगों को कई तरह के वादे करके बहुमत हासिल की है। लेकिन आज राज्य की भाजपा सरकार अपने किए किए गए वादों को पूरा करने में विफल होती नजर आ रही है। आए दिन राज्य में लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। विधानसभा चुनावों में मिली जीत के बाद यूपी सरकार के आंकड़ों ने ही इन जुर्मों में हो रही बढ़ोतरी के खुलासे किए हैं।
भाजपा सरकार को आज सत्ता संभालते हुए तीन साल हो गए हैं। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पिछले तीन सालों में मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन तीन सालों के दौरान देश की जनता का आत्मविश्वास बढ़ा है।
इस फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी और श्रद्धा कपूर की पार्टनरशिप एक बार फिर रंग लाई। अपनी पिछली हिट फिल्मों ‘आशिकी 2’ और ‘एक विलेन’ के बाद हाफ गर्लफ्रेंड में भी इन दोनों ने शानदार कमबैक किया है। 'हाफ गर्लफ्रेंड' लगभग 2500 सिनेमा घरों में चल रही है और 'हिंदी मीडियम' के अलावा 'बाहुबली 2' जैसी हिट के बीच भी अच्छा कलेक्शन कर रही है।
'हाफ गर्लफ्रेंड' ने पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए 10.27 करोड़ की कमाई की है जो श्रद्धा कपूर की पिछली फिल्म 'ओके जानू' (4.8 करोड़) और अर्जुन कपूर की 'की एंड का '(7.30 करोड़) की पहले दिन की कमाई से काफी ज्यादा है।
फिल्म विश्लेषक और मार्केट ऐक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत करते हुए 10.27 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, फिल्म के रिव्यू को लेकर क्रिटिक्स का इस पर मिला-जुला रिस्पॉन्स दिखा। फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छी प्रतिक्रियाएं मिलीं, जिस कारण सिनेमा हॉल में दर्शकों की भीड़ जुट रही है।
गौरतलब है कि यह फिल्म चेतन भगत के उपन्यास 'हाफ गर्लफ्रेंड' पर आधारित है। फिल्म दिल्ली पढ़ाई करने आए एक ऐसे देहाती लड़के की कहानी है, जिसे यहां के तेज-तर्रार और इंग्लिश बोलने वाली एक बेहद खूबसूरत लड़की से प्यार हो जाता है।
एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी फिल्म 'बाहुबली 2' भारतीय सिनेमा के इतिहास की ऐसी पहली फिल्म बन गई है जिसने दुनिया भर में 1500 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इस ब्लॉकबस्टर फिल्म ने महज 21 दिनों में कमाई का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है।
ऑनलाइन फूड डिलिवर्स कंपनी जोमेटो पर साइबर अटैक हुआ है। ब्लॉग में कंपनी ने 1.7 करोड़ यूजर्स के डाटा के चोरी होने की जानकारी दी है। कंपनी ने यह भी कहा कि पेमेंट से संबंधित कोई डाटा चोरी नहीं हुआ है।
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबल के जवानों पर पथराव की घटनाओं को रोकने के लिए रणनीति बननी शुरू हो गई है। इसके तहत पहले सोशल साइटों को बंद कर इन घटनाओं को रोकने की कोशिश की गई। अब सरकार जम्मू-कश्मीर में तैनाती के लिए 1000 महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती करने जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कहा कि एक जुलाई से लागू होने वाले महत्वाकांक्षी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से भारत की मध्यावधि वृद्धि को आठ फीसदी से ज्यादा का आंकड़ा पार करने में मदद मिलेगी। आईएमएफ ने कहा कि साथ ही कर प्रणाली में किए जा रहे इस सुधार के भविष्य में उच्च वृद्धि के लिहाज से फायदेमंद साबित होने की उम्मीद है।