पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खकान अब्बासी ने सोमवार को एक बार फिर कश्मीर को लेकर अपना राग अलापा है। कश्मीर मुद्दे को हल करने के लिए पाक पीएम ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से भारत के साथ अपनी भूमिका निभाने का आग्रह किया।
कांग्रेस के मुख्य सचेतक और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने कानूनी नोटिस में आरोप लगाया कि उनके खिलाफ नंद कुमार सिंह चौहान ने दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाया, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रसारित किया।
सुप्रीम कोर्ट ने भोपाल एनकाउंटर की जांच को लेकर केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार से जवाब मांगा है। गत वर्ष अक्टूबर में मध्य प्रदेश पुलिस ने जेल से फरार प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के आठ सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराने का दावा किया था।
लोकसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस पार्टी के सांसदों ने एक बार फिर मॉब लिचिंग मामले पर जमकर हंगामा किया। आज कांग्रेस के सांसद प्रश्नकाल स्थगित करने की मांग कर रहे थे।
कुमार विश्वास आजकल अपने यूट्यूब चैनल पर 'तर्पण' नाम से एक हिंदी के नामी कवियों को सांगीतिक श्रद्धांजलियाँ दे रहे हैं। प्रायः ये गीत उन्हीं के स्वर में होते हैं और उनपर ही फिल्माए गए हैं। नागार्जुन, निराला, महादेवी, दुष्यंत कुमार, भवानी प्रसाद मिश्र आदि रचनाकारों के क्रम में उन्होंने हरिवंश राय बच्चन की कविता 'नीड़ का निर्माण फिर फिर' को भी गाया। बच्चन जी के सुपुत्र अमिताभ बच्चन को यह हरकत नागवार गुजरी और उन्होंने पहले ट्विटर पर अपनी नाराजगी का इजहार किया और फिर कुमार विश्वास को कानूनी नोटिस भिजवा दिया।