Search Result : "joint candidate"

अमेरिका में मुस्लिमों पर कड़ी निगरानी चाहता है राष्ट्रपति पद का यह दावेदार

अमेरिका में मुस्लिमों पर कड़ी निगरानी चाहता है राष्ट्रपति पद का यह दावेदार

पेरिस हमले के बाद अमेरिका पर भी आतंकी हमले का भय दिखाकर अब वहां मुस्लिमों पर कड़ी निगरानी की बातें जोर पकड़ने लगी हैं। रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की दावेदारी की दौड़ में आगे चल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने सीधे-सीधे यह कहा है कि यदि वे राष्ट्रपति चुने गए तो देश को आतंकवाद से बचाने के लिए अमेरिका में मुस्लिमों के डेटाबेस की व्यवस्था को निश्चित तौर पर लागू करेंगे।
राष्ट्रपति पद की दावेदारी से दूर होते जा रहे हैं बॉबी जिंदल

राष्ट्रपति पद की दावेदारी से दूर होते जा रहे हैं बॉबी जिंदल

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के आकांक्षी भारतीय अमेरिकी बॉबी जिंदल हाल के एक सर्वेक्षण में न्यूनतम ढाई फीसदी समर्थन जुटाने में विफल रहे हैं। इसके कारण जिंदल को रिपब्लिकन पार्टी की अगली राष्ट्रीय बहस से हटना पड़ेगा। इसके स्थान पर अब जिंदल (44) कम समर्थन प्राप्त करने वाले तीन अन्य उम्मीदवारों से मुकाबला करेंगे जिसे जूनियर यूनिवर्सिटी बहस कहा जाता है।
भारत और चीन की सेना का संयुक्त अभ्यास

भारत और चीन की सेना का संयुक्त अभ्यास

भारत और चीन की सेनाओं ने चीन के युन्नान प्रांत में 10 दिवसीय आतंकवाद निरोधक संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू कर दिया है। दोनों देशों के अधिकारियों का मानना है कि यह अभ्यास आपसी समझ एवं सहयोग बढ़ाने में मददगार होगा। भारत ने इन अभ्यासों में भाग लेने के लिए पहली बार ईस्टर्न कमांड की नगा रेजीमेंट की दूसरी बटालियन के 175 जवानों का दल भेजा है जो चीन के साथ लगती भारत की सीमा की देख-रेख करता है।
झारखंड में ‌पुलिस ने 12 माओवादियों को मार गिराया

झारखंड में ‌पुलिस ने 12 माओवादियों को मार गिराया

झारखंड के पलामू-रांची राजमार्ग के पास पलामू पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा टीम ने सोमवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान 12 माओवादियों को मार गिराया। बताया जाता है कि मारे गए माओवादियों में क्षेत्रीय कमांडर अनुरागजी उर्फ आरकेजी के अलावा चार बच्चे भी शामिल हैं।
भारतीय सेना ने म्यांमार में घुसकर मारे उग्रवादी

भारतीय सेना ने म्यांमार में घुसकर मारे उग्रवादी

पिछले दिनों मणिपुर में भारतीय सेना के 18 जवानों को मौत के घाट उतारने वाले आतंकियों को भारतीय सेना ने म्यांमार की सीमा में घुसकर मार डाला। यह कार्रवाई म्यांमार की सेना के सहयोग से चलाई गई।
भूमि विधेयक पर सरकार को मानसून सत्र से उम्मीद

भूमि विधेयक पर सरकार को मानसून सत्र से उम्मीद

लोकसभा में मंगलवार को भूमि अधिग्रहण विधेयक को संयुक्त समिति को भेजने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के साथ अब यह तय हो गया है कि सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इस विधेयक को लेकर जोर आजमाइश अब संसद के मानसून सत्र तक टल गई है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement