अनाज, सब्जी और दूध के वाजिब दाम नहीं मिलने से नाराज किसान देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान मध्यप्रदेश के सीहोर में पथराव और तोड़फोड़ की घटना भी सामने आई है।
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर हाईवे पर आज आतंकियों ने सेना के काफिले पर हमला किया। हमले में सेना का 2 जवान शहीद हो गए जबकि 4 गंभीर रुप से जवान घायल हो गए। आज ही गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार के तीन साल के कामकाज का लेखाजोखा पेश किया।
जम्मू और कश्मीर के सोपोर में एक बैंक के नजदीक कुछ आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया। हमले में चार जवान घायल बताए जा रहे हैं।
बिहार में कल रात आंधी-तूफान और बिजली ने जमकर तबाही मचाई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त सचिव अनिरुद्ध कुमार ने प्रदेश में बिजली और आंधी-तूफान की चपेट में आने से 23 लोगों की मौत की जानकारी दी है।
सहारनपुर जिले के सब्बीरपुर से बसपा प्रमुख मायावती की सभा से लौट रहे लोगों पर भारी पथराव और गोलीबारी हुई। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हुए हैं, इसमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पूरे इलाके में माहौल तनावपूर्ण है।
इंग्लैंड के मैनचेस्टर में एक म्यूजिक कार्यक्रम के दौरान बम विस्फोट हो गया। मैनचेस्टर पुलिस के मुताबिक इससे 22 लोगों की मौत हुई है जबकि 59 लोग घायल हुए हैं।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा हाइवे से गुजर रही बस में पहाड़ी से लुढ़कर आया बोल्डर गिर गया। हादसे से बस में सवार चार महिलाओं सहित पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चार आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इस ऑपरेशन में अब तक सेना के तीन जवान शहीद हो गए।