नीतीश कुमार ने एनडीए के समर्थन से सरकार बना ली है। लेकिन आरजेडी ने बड़ी पार्टी होने के बाद भी सरकार बनाने के लिए राज्यपाल द्वारा आमंत्रित नहीं किए जाने को लेकर प्रदेशव्यापी धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है।
केरल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा पशुवध करने के मामले को राहुल गांधी ने गंभीरता से लिया है। राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की। इसके बाद कांग्रेस ने सरेआम पशुवध करने वाले अपने चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर निकाल दिया है।
केरल में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर गाय काटने का आरोप लगा है। केरल भाजपा अध्यक्ष राजशेखरन ने कल रात अपने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया जिसमें कुछ लोग पशु वध करते हुए दिख रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री तथा बसपा की अध्यक्ष मायावती आज सहारनपुर के दौरे पर हैं। वे शब्बीरपुर में हुई हिंसा के पीड़ितों से मिलने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि काफी लंबे समय के बाद मायावती इस तरह सड़क मार्ग से दौरा करते हुए जनता से मिल-जुल रही हैं।
उत्तर प्रदेश में मथुरा के माट और सुरीर गांवों में पिछले दो दिनों में डायरिया के कारण दस लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 बच्चे भी शामिल हैं। प्रशासन ने इन गांवों में चिकित्सकों की विशेष टीमों को भेजा है और दवाईयां वितरित की जा रही हैं।
हाल ही में नगर निगम चुनावों में मिली जबरदस्त जीत से उत्साहित भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि इस चुनाव परिणाम ने बहानेबाजी करने की राजनीति को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि एमसीडी की जीत ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने की नींव रखने का काम किया है।
बोको हराम समूह ने नाइजीरिया के पूर्वोत्तर इलाके में हुए दो अलग-अलग हमलों में 22 लड़कियों एवं महिलाओं को अगवा कर लिया। पहली घटना पुलिका गांव में जबकि दूसरी घटना दुम्बा गांव में हुई।