भारत ने पहली पारी में 9 विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर की थी। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी महज 183 रनों पर सिमट गई और उसे फॉलोऑन का सामना करना पड़ा।
राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। गुजरात के कांग्रेसी विधायकों को बेंगलुरु में ठहराने वाले मंत्री के कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की है।
गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा पहला टेस्ट भारत ने 304 रन से जीत लिया है। श्रीलंका के दो बल्लेबाज चोटिल थे जिसकी वजह से भारत ने मेजबान देश के 245 रन पर 8 विकेट लेते ही मैच अपने नाम कर लिया।
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा चमत्कारिक मेटिरियल बनाया है जिससे बनी चीजों के टूटने की संभावना बहुत कम होगी। बताया जा रहा है कि इस मेटिरियल से स्मार्टफोन और अन्य डिवाइस बनाई जा सकती हैं। गौरतलब है कि अभी तक स्मार्टफोन के अधिकांश हिस्सें सिलिकॉन और अन्य यौगिकों से बने होते हैं, जो महंगे तो हैं ही साथ ही आसानी से टूट भी जाते हैं।
हाकी इंडिया ने मंगलवार को बेंगलुरु में सुल्तान अजलान शाह कप प्रतियोगिता के लिए 18 सदस्यीय भारतीय हाकी टीम की घोषणा कर दी। सितारा गोलकीपर पी. आर. श्रीजेश को टीम का कप्तान बनाया गया है। मलेशिया के इपोह में 29 अप्रैल से शुरू हो रही इस प्रतियोगिता के लिए जूनियर विश्व कप टीम के कुछ सदस्य भी टीम में शामिल किेए गए हैं ताकि विश्व कप (2018) और टोक्यो ओलंपिक (2020) के लिए टीम तैयार की जा सके।
विराट कोहली अगर कंधे की चोट से उबरने में नाकाम रहते हैं तो एबी डिविलियर्स इंडियन प्रीमियर लीग 10 के शुरूआती चरण में रायल चैलेंजर्स बेंगलूर की अगुआई कर सकते हैं।
उच्चतम न्यायालय के लोढ़ा समिति के सुधारों को लागू करने के आदेश के बाद राष्ट्रीय चयन पैनल में चयनकर्ताओं की संख्या कम होना तय है और ऐसे में गगन खोड़ा और जतिन परांजपे को अपने पद छोड़ने होंगे क्योंकि वे तय शर्तों को पूरा नहीं करते।
समान नागरिक संहिता के विवादास्पद मुद्दे पर विचार विमर्श के दायरे का विस्तार करते हुए विधि आयोग ने सभी राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से अपनी राय साझा करने का आह्वान किया है। साथ ही आयोग ने इस विषय पर संवाद के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निमंत्रित करने की योजना भी बनाई है।
सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा पैनल की सिफारिशों पर अपना फैसला सोमवार को सुरक्षित रख लिया। सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही बीसीसीआई को फटकार लगाते हुए कहा कि बीसीसीआई बताए कि लोढ़ा कमिटी की सिफारिशों को वो कब तक लागू करेंगे। कोर्ट ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट ही अब ये तय करेगा कि क्या क्रिकेट के लिए बीसीसीआई प्रशासक नियुक्त किया जाए या बीसीसीआई को और वक्त दिया जाए कि वो लिखित में जिम्मेदारी व्यक्त करेंं कि वो लोढ़ा पैनल की सिफारिशों को तय वक्त में लागू करेंंगे। इससे पहले बीसीसीआई प्रेसीडेंट अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनाम देते हुए पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर को भी इस मामले में लपेट लिया।