भारत ने इस्राइल के साथ संयुक्त रूप से विकसित की गई सतह से हवा में मार करने वाली एक नई मिसाइल का गुरुवार को सफलतापूर्वक प्रायोगिक परीक्षण किया। यह परीक्षण ओडिशा के तट के पास स्थित रक्षा ठिकाने से किया गया। डीआरडीओ के एक अधिकारी ने कहा कि मध्यम दूरी की मिसाइल :एमआर-एसएएम: भारत और इस्राइल के साझा उपक्रम का एक उत्पाद है। इसे चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से सुबह लगभग आठ बजकर 15 मिनट पर एक मोबाइल लाॅन्चर की मदद से दागा गया। उन्होंने कहा, यह प्रायोगिक परीक्षण सफल रहा और इसने सभी लक्ष्य पूरे कर लिए।
केंद्र की मोदी सरकार 2025 तक हर नागरिक को घर देने की योजना में जोर शाेर से जुटी हुई है। सरकार की इस योजना पर सेवानिवृत्ति कोष निकाय (ईपीएफओ) भी सहयोग करने जा रहा है। वह अपने पांच करोड़ से ज्यादा उपभोक्ताओं के लिए एक सस्ती आवासीय योजना लाने पर कार्य शुरु कर दिया है। ईपीएफओ की इस योजना के तहत आपको घर खरीदने के लिए अपने पीएफ खाते में जमा राशि के आधार पर सस्ती दरों में होम लोन मिलेगा।
रायपुर में एक बेहद रोमांचक मैच में हारते हारते जीतने वाली दिल्ली की टीम को अब इसी मैदान में रविवार को प्रचंड फार्म में चल रहे विराट कोहली की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आरसीबी और दिल्ली में से जो जीतेगा वो आईपीएल के प्ले ऑफ में लगभग पहुंच जाएगा।
उत्तर प्रदेश का एक 54 वर्षीय किसान शराब कारोबारी विजय माल्या के कारण मुसीबत में फंस गया है। एक स्थानीय बैंक ने शराब कारोबारी माल्या का गारंटर बनने के लिए किसान के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
आईपीएल के प्ले ऑफ की रेस में अारसीबी का अगला मुकाबला दिल्ली से होना है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह स्टेडियम में 22 मई को होने वाले इस मैच में अगर आरसीबी जीतेगी तो वो प्ले ऑफ में पहुंच जाएगी।
आईपीएल में जो पिछले आठ सालों से नहीं हुआ, वह शनिवार को हो गया। चमत्कारिक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में यह पहली बार हुआ जब उनकी टीम प्ले ऑफ में पहुंचने से पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली का बल्ला गरजना क्या शुरु हुआ, थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। गुजरात लायंस के खिलाफ उन्होंने जो तेज तर्रार पारी खेली, उसने करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों के दिल में अमिट छाप छोड़ दी है।
देश के बैंक एक और माल्या का पता लगाने जा रहे हैं। बैंकों के समूह ने आलोक इंडस्ट्री और उसकी सहयोगी कंपनियों को चार माह पहले 20 हजार करोड़ रुपए का लोन दिया था।