Advertisement

Search Result : "local clears"

उत्तर प्रदेश में नवंबर में होंगे नगर निकाय चुनाव

उत्तर प्रदेश में नवंबर में होंगे नगर निकाय चुनाव

सीटों के आरक्षण की अधिसूचना 27 सितंबर तक जारी हो जाएगी। इसके अलावा 7 अक्टूबर तक आपत्तियों का निपटारा कर लिया जाएगा। इसके बाद 25 अक्टूबर को निकाय चुनाव अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
गुजरात में लगा ‘हुक्का बार’ पर बैन, राष्ट्रपति ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

गुजरात में लगा ‘हुक्का बार’ पर बैन, राष्ट्रपति ने दी प्रस्ताव को मंजूरी

प्रधानमंत्री के गृहनगर गुजरात में अब ‘हुक्का बार’ चलाने पर अधिकतम तीन साल की सजा हो सकती है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उस विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी, जिसमें राज्य के इस तरह की दुकानों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है।
ग्रेटर नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, साथ में आएंगे रोजगार के ढेर सारे अवसर

ग्रेटर नोएडा में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, साथ में आएंगे रोजगार के ढेर सारे अवसर

केंद्र सरकार ने आज ग्रेटर नोएडा के जेवर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसे 2024 तक पूरा करने की योजना है।
मां ने पद के लालच में तीसरा बच्‍चा नकारा, डीएनए टेस्‍ट ने राज खोला

मां ने पद के लालच में तीसरा बच्‍चा नकारा, डीएनए टेस्‍ट ने राज खोला

महाराष्‍ट्र में मां-बेटे के रिश्‍ते को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। पद के लालच में एक मां ने यहां अपने तीसरे बच्‍चे को नकार दिया। बाद में मामले के कोर्ट पहुंचने पर वहां डीएनए टेस्‍ट से मां के झूठ का खुलासा हुआ।
यूपी में सपा-कांग्रेस के रास्ते हुए अलग, कांग्रेस अब अकेले लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव

यूपी में सपा-कांग्रेस के रास्ते हुए अलग, कांग्रेस अब अकेले लड़ेगी स्थानीय निकाय चुनाव

उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भले ही समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का गठजोड़ हुआ हो, लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग-अलग हो गए हैं। इस खबर की जानकारी देते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन की करारी हार के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस यूपी में होने वाले निकाय चुनाव अकेले लड़ेगी।
महाराष्‍ट्र में शिवसेना और भाजपा में टक्कर, कांग्रेस-एनसीपी-एमएनएस का हाल बुरा

महाराष्‍ट्र में शिवसेना और भाजपा में टक्कर, कांग्रेस-एनसीपी-एमएनएस का हाल बुरा

बीएमसी यानि बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में वोटों की गिनती जारी है। अब तक नतीजों में शिवसेना सबसे आगे है। भाजपा दूसरे स्थान पर है। कांग्रेस, एनसीपी और एमएनएस के लिए बुरी खबर है। मुंबई के अलावा नौ अन्य महानगरपालिकाओं में भी चुनाव हुए थे।
मुंबई में शिवसेना-भाजपा में कांटे की टक्‍कर, अन्‍य नगरपालिकाओं में भाजपा भारी

मुंबई में शिवसेना-भाजपा में कांटे की टक्‍कर, अन्‍य नगरपालिकाओं में भाजपा भारी

बृहन्मुंबई महानगर पालिका चुनाव में वोटों की गिनती अपने आखिरी चरण में है। 277 में से 225 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। शिवसेना को 84, भाजपा को 81, कांग्रेस को 31, एनसीपी को 9, एमएनएस को 7 और अन्य को 14 सीटें मिली हैं। दो सीटों पर अभी गिनती जारी है।
भाजपा की जीत नोटबंदी के फैसले पर जनता की मुहर : शाह

भाजपा की जीत नोटबंदी के फैसले पर जनता की मुहर : शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने फरीदाबाद नगर निगम में भाजपा को मिली जीत को नोटबंदी के फैसले पर जनता की मुहर करार दिया और कहा कि यह ऐतिहासिक विजय भाजपा की विकासोन्मुखी नीतियों तथा सबका साथ, सबका विकास की विचारधारा की जीत है।
शिवसेना का 'भक्‍तोंं' पर प्रहार, भगवा दल की जीत को नोटबंदी से जोड़ना मूर्खता

शिवसेना का 'भक्‍तोंं' पर प्रहार, भगवा दल की जीत को नोटबंदी से जोड़ना मूर्खता

महाराष्‍ट्र की राजनीति में अहम दखल रखने वाली शिवसेना ने राज्‍य में स्‍थानीय निकायों के चुनाव में भाजपा की जीत को नोटबंदी से जोड़ने को मूर्खता करार दिया है। महाराष्‍ट्र में भाजपा और शिवसेना आपस में सहयोगी दल हैं। लेकिन भाजपा के प्रदर्शन की सराहना करने की बजाए शिवसेना ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि जो लोग भगवा दल की जीत को नोटबंदी से जोड़ रहे हैं वे मूर्ख हैं।
महाराष्‍ट्र के बाद गुजरात चुनाव में भी भाजपा का जलवा, पीएम मोदी ने सराहा

महाराष्‍ट्र के बाद गुजरात चुनाव में भी भाजपा का जलवा, पीएम मोदी ने सराहा

भाजपा को महाराष्ट्र के नगर पालिका और नगर परिषद के चुनाव में भारी सफलता मिलने के बाद गुजरात के स्‍थानीय निकायों के चुनाव में भी बंपर जीत मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी के इस प्रदर्शन की मुक्‍तकंठ सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लोकसभा, विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन दर्शाता है कि लोग सर्वांगीण विकास चाहते हैं और वे भ्रष्टाचार एवं कुशासन बर्दाश्त नहीं करेंगे।
Advertisement
Advertisement
Advertisement