राज्यसभा चुनाव में अहमद पटेल की जीत से कांग्रेस बेहद उत्साहित है। भाजपा के उम्मीदवार को हराने के बाद कांग्रेस लगातार भाजपा और मोदी सरकार पर हमले कर रही है।
भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने केंद्र की मोदी सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है। शिवसेना ने कहा कि चीन को उकसाने से पहले देश को अपनी रक्षा तैयारियों को ध्यान में रखना चाहिए।
संसद के मानसून सत्र में एक बार फिर मॉब लिंचिंग का मुद्दा गूंजा। इस दौरान लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा स्पीकर की तरफ कागज उछाले। इसके बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस के छह सांसदों को पांच दिन के लिए सस्पेंड कर दिया।
पूर्व गृह मंत्री संपत सिंह ने हरियाणा विधानसभा के स्पीकर कंवर पाल सिंह गुर्जर के खिलाफ नोटबंदी के दौरान 500-1000 के पुराने नोट बंटवाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी एकता को मजबूत बनाए रखने में कुछ हद तक चूकी कांग्रेस अब फिर से विपक्षी दलों को एकजुट करने में लग गई है। अब विपक्षी दलों ने गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।