विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मीरा कुमार ने आज साबरमती आश्रम से शुरु किए गए अपने चुनाव अभियान के दौरान कहा उनकी लड़ाई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा को आगे लेकर जाने के लिए है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज एक बार फिर अपने विवादित बयान से कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न कोई नीति है और न ही कोई विचारधारा है। इतना ही नहीं, शाह ने कांग्रेस का जिक्र करते हुए महात्मा गांधी को एक ‘चतुर बनिया’ भी बताया।
शिवसेना के नेता और उद्योग मंत्री सुभाष देसाई ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब महात्मा गांधी के लिए स्मारक बन सकता है तो फिर बाला साहब के लिए क्यों नहीं।
महात्मा गांधी के छायाचित्र वाले चार दुर्लभ डाक टिकट ब्रिटेन में एक नीलामी में लगभग चार करोड़ रुपये की रिकार्ड कीमत पर बिके हैं। डाक टिकट बेचने वाले व्यक्ति ने बताया कि यह भारतीय डाक टिकटों के लिए मिली अब तक की सबसे बड़ी रकम है।
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) और स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (आइसा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प के बाद पूरे परिसर में तनाव है। हाल ही में दिल्ली के रामजस कॉलेज में भी एबीवीपी और आइसा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी जिसकी वजह से दिल्ली विश्वविद्यालय में भी तनाव है।
भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने बार बार की तरह एक और विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला और महात्मा गांधी एक ही बाप की औलाद है।