भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने अपनी वेबसाइट www.vinaysahasrabuddhe.in लॉन्च की है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इसे लोकार्पित किया।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान अप्रैल माह में मुजफ्फरनगर जिले में कथित रूप से घृणा फैलाने वाले भाषण देने के मामले में उत्तरप्रदेश पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को क्लीनचिट दे दी।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस समिति ने सन 2014 में अंतागढ़ उपचुनाव के टेप सामने आने के बाद कांग्रेस विधायक अमित जोगी को दोषी पाते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया है।
छह कविता संग्रह। साथ ही पुरातत्व विषयों पर भी लेखन। सभी पत्र-पत्रिकाओं में कविताएं-कहानियां, लेख प्रकाशित। अनियतकालीन पत्रिका यावत का संपादन। सन 1990 से भारतीय प्रशासनिक सेवा में।
अजिंक्य रहाणे के शतक की बदौलत 334 रन का मजबूत स्कोर खड़ा करने के बाद भारत ने रविंद्र जडेजा की फिरकी के जादू से दक्षिण अफ्रीका को 121 रन पर ढेर करके चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन आज यहां मैच पर अपना शिकंजा कस दिया।
बिहार चुनाव 2015 नें राजनीति में कई मानक गढ़े है। इस चुनाव में नीतीश कुमार ने नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह की मजबूत जोड़ी को शिकस्त दी है। राजनीतिक विश्लेषक एवं प्रबुद्व पत्रकार इसे देश की राजनीतिक को भी प्रभावित करने की बात करते है।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ पत्रकारों ने जमकर सेल्फी ली वहीं प्रधानमंत्री पत्रकारों के उत्साह से खुश नजर आ रहे थे।
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा है कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों की होड़ में नहीं है। उन्होंने ‘आप’ सदस्यों को चुनाव के पीछे नहीं भागने की सलाह देने के बावजूद यह कहा कि पंजाब के अगले चुनावों में पार्टी को दिल्ली जैसा मौका मिल सकता है।