अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न पुरस्कार की सूची में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका मतलब है कि टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और भारोत्तोलक संजीता चानू को अर्जुन पुरस्कार नहीं मिल सकेगा।
यह कैसा तुगलकी फरमान है। लोग कुत्तों के काटने से मर सकते हैं लेकिन कुत्तों को नहीं मार सकते। किसानों की फसलें नष्ट हो सकती हैं लेकिन पशुओं को नहीं बांध सकते। अन्यथा मुकदमा दर्ज हो जाएगा।
बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान एक फिटनेस फ्रीक हैं, ये तो हम सभी अच्छे से जानते हैं और इसी फिटनेस मंत्र को सलमान आपके भी लिए लेकर आए हैं। सलमान खान ने बीइंग ह्यूमन ई-साइकिल लॉन्च की है, जो अलग-अलग एज ग्रुप के लोगों के लिए बनाई गई है।
सोशल मीडिया पर आये दिन छोटे बच्चों के कई अनोखे कारनामों से जुड़े हैरतअंगेज वीडियो देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है, जिसने सिर्फ डॉक्टरों को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इस वीडियो में पैदा होते ही एक बच्चा चलने की कोशिश कर रहा है।
दिग्विजय सिंह को कांग्रेस ने गोवा और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी पद से हटा दिया है। इनके स्थान पर गोवा में चेल्ला कुमार को और कर्नाटक में के.सी. वेणुगोपाल को जिम्मेदारी दी गई है।
एअर इंडिया के कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार करने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ करीब दो सप्ताह बाद गुरुवार को संसद पहुंचे। सदन में उन्होंने एयर इंडिया की घटना का जिक्र किए बिना कहा कि विनम्रता मेरे स्वभाव में है। उन्होंने कहा कि मैं सदन से माफी मांगता हूं, लेकिन अफसर से माफी नहीं मागूंगा।