न्यूजीलैंड को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले शुक्रवार को तब करारा झटका लगा जब उसके तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गये।
न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को तीसरा टेस्ट मैच शुरू होने से दो दिन पहले कुछ खिलाडि़यों के चोटिल होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टिम साउथी चोट के कारण बाहर हो गये हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक का इस मैच में खेलना संदिग्ध है।
उत्तर कोरिया द्वारा चार रॉकेट दागे जाने के बाद दक्षिण कोरिया ने कहा कि प्योंगयांग ने आज एक नया मिसाइल परीक्षण किया जो विफल हो गया। उत्तर कोरिया ने पूर्व में दागे गए रॉकेटों को जापान में अमेरिकी अड्डों पर हमले का अभ्यास बताया था।
अमेरिका उत्तर कोरिया की ओर से परमाणु एवं बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों के बढ़ते खतरे के खिलाफ नए कूटनीतिक, सुरक्षा एवं आर्थिक विकल्पों को तलाश रहा है। इस खबर की जानकारी व्हाइट हाउस ने दी।
गोवा और उत्तर प्रदेश में जबरदस्त जीत के बाद अब भाजपा राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति तैयार करने में लग गई है। मौजूदा राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल इसी साल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है, और राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जून में किसी भी वक्त जारी की जा सकती है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने ऐसे समय राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने पर जोर दिया है जब उत्तर प्रदेश विधानसभा में हार के बाद उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठाये जा रहे हैं।
इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपनी राष्ट्रीय टीम के नये टेस्ट कप्तान जो रूट और सीमित ओवरों की टीम के कप्तान इयोन मोर्गन से रोमांचक खेल दिखाने और बेहतर प्रदर्शन करने के लिये कहा है ताकि नये खिलाडि़यों को इस खेल की तरफ आकर्षित किया जा सके।
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा कि पत्रकारिता का देश के सामाजिक सुधार के साथ लोगों में जागरुकता लाने में अहम योगदान है। राष्ट्रपति ने कहा कि देश की आजादी से लेकर वर्तमान में पत्रकारिता ने कई आयामों की स्थापना की है।
बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।