जम्मू कश्मीर में अब शादी ब्याह समारोह में आप मनमाना खर्च नहीं कर सकते। सरकार ने मेहमानों से लेकर समारोह में परोसे जाने वाले व्यंजनों की संख्या तक सीमित कर दी है। कान फाड़ू डीजे पर भी रोक लगा दी गई है। आतिशबाजी पर भी रोक लगा दी गई है। सरकार के ये आदेश पहली अप्रैल से लागू होंगे।
उत्तर कश्मीर के बांदीपुरा जिले में आतंकवादियों एवं सुरक्षा बलों के बीच मंगलवार को हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया जबकि सुरक्षा बलों के तीन जवान शहीद हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तड़के शुरू हुई गोलीबारी में सुरक्षा बलों के छह अन्य जवान और एक आम नागरिक जख्मी हो गए।
पाकिस्तान की सेना भारत को असंतुलित करने और कश्मीर विवाद पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को मध्यस्थ बनाने की कोशिश के तहत भारत पर हमला करने वाले आतंकवादी संगठनों की लगातार मदद कर रही है।
श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग कुछ स्थानों पर भूस्खलन होने के कारण सोमवार को लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। कश्मीर घाटी में ऊंचाई पर स्थित इलाकों में रातभर बर्फबारी हुई।
अपने बारे में भाजपा नेता विनय कटियार की टिप्पणी को लेकर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि कटियार का बयान देश की आधी आबादी यानि महिलाओं के बारे में भाजपा की सोच को बेनकाब करता है। कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने के लिए माफी मांगने की मांग की है।
कश्मीर में चल रहा करीब चार दशक के सबसे लंबे शुष्क मौसम का दौर अगले हफ्ते खत्म हो सकता है क्योंकि यहां मौसम विभाग ने घाटी में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है जहां के ज्यादातर हिस्सों में रात का तापमान एक बार फिर से गिर गया है।
पश्चिमी पाकिस्तान के शरणार्थियों (डब्ल्यूपीआर) को पहचान प्रमाण पत्र जारी किए जाने के विरोध में अलगाववादियों द्वारा आयोजित हड़ताल के कारण कश्मीर घाटी के सामान्य कामकाज पर प्रभाव पड़ रहा है। यहां जनजीवन अस्त व्यस्त है।
गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर के कठुआ में कहा कि पाकिस्तान धर्म के नाम पर भारत को बांटने की साजिश कर रहा है, लेकिन वो कामयाब नहीं होगा। बल्कि उसके ही दस टुकड़े हो जाएंगे।