मध्य प्रदेश में गोलीबारी से 6 किसानों की मौत के बाद अब महाराष्ट्र में भी दर्दनाक घटना सामने आई है। महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर 4 किसानों ने खुदकुशी कर ली है।
स्वर्ण मंदिर अमृतसर में ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगने की खबर आ रही है। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें लोग यह नारेबाजी करते दिख रहे हैं।
दिल्ली आईआईटी कैंपस की एक पीएचडी छात्रा ने पंखे से लटक कर खुदकुशी कर ली। 28 वर्षीय मृतिका शादीशुदा थी और वाटर रिसोर्स में रिसर्च कर रही थी। उसका पूरा परिवार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रहता है।
उत्तर प्रदेश के रामपुर में लड़कियों के साथ सरेआम अश्लीलता का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बिहार के मुजफ्फरपुर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग एक स्कूली छात्रा के साथ बदसलूकी कर रहे हैं।
भारतीय सेना ने लगातार हो रही घुसपैठ के मद्देनजर पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सेना द्वारा नौशेरा में की गई कार्रवाई से पाकिस्तान की चौकियों को नुकसान पहुंचा है। नौशेरा सेक्टर में 20 और 21 मई को यह ऑपरेशन चलाया गया।
कनाडा के पश्चिमी तट पर लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब देखते ही देखते एक सी लॉयन लड़की को अपने जबडों में दबाकर पानी में खींच ले गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं।