मंगलवार को कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व में भारत ने तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 से श्रीलंका को हरा इतिहास रच दिया है। वहीं इस जीत की खुशी में और इजाफा ईशांत शर्मा के टेस्ट मैचों में 200 विकेट हासिल कर लेने से हो गया है।
इशांत शर्मा श्रीलंका के विरुद्ध अंतिम टेस्ट में अपने कैरियर का 200वां विकेट हासिल कर भारत के कई दिग्गज गेंदबाजों की पंक्ति में आ गए हैं। इशांत ने ये उपलब्धी 65 मैचों में हासिल की है।
श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपनी पकड़ मजबूत करते हुए भारत ने एक और कारनामा कर दिखाया है। भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इस टेस्ट में आठ कैच लेते हुए ऐसा करने वाला पहला नॉन-कीपर खिलाड़ी बनने का विश्व कीर्तिमान बनाया लिया। भारत ने श्रीलंका को दूसरी पारी में 367 रन पर समेट दिया है और अब उसे सिर्फ 176 रन बनाने हैं।
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने गुरुवार को तीसरी ही गेंद पर विकेट लेकर जहां टेस्ट क्रिकेट में अपना 300 विकेट पूरा कर लिया वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को चौथे ऐशेज टेस्ट के पहले दिन लंच से पहले 60 रनों पर ही सिमटने पर मजबूर कर दिया।
श्रीलंका के खिलाफ 12 अगस्त से शुरू होने वाली तीन टेस्ट मैचों की शृंखला के लिए भारतीय टीम का चयन गुरुवार को संदीप पाटिल की अगुवाई वाली राष्ट्रीय चयन समिति करेगी जिसमें फोकस तीसरे स्पिनर पर होगा।
सितंबर से ऐसे व्यक्ति जो उर्दू, अरबी या अंग्रेजी न जानता हो वह भी दुबई में ड्राइविंग की परीक्षा दे सकते हैं। संयुक्त अरब अमीरात में आने वाले सितंबर से यह परीक्षा हिंदी में भी होगी। हिंदी के अलावा अब ड्राइविंग लाइसेंस पाने की इच्छुक अभ्यर्थी मलयालम, तमिल, बांग्ला, चीनी, रूसी और फारसी भाषा का भी चयन कर सकते हैं।
दिल्ली में बलात्कार पीड़िता की ‘टू फिंगर जांच’ की अनुमति देने के एक दिन बाद ही आम आदमी पार्टी की सरकार ने चौतरफा विरोध के बाद इससे हाथ पीछे खींच लिए हैं।
हरियाणा के अटाली गांव में हुई हिंसा के लिए आप आदमी पार्टी के जांच दल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की इलाके में कुछ दिनों पहले हुई एक रैली को जिम्मेदार ठहराया है।