यमन की राजधानी अदन में एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आत्मघाती हमले में 60 लोगों की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।
हाल के दिनों में अमेरिका के राष्ट्रपति के चुनाव में हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रम्प- दोनों के चैरिटेबल ट्रस्ट को दिए गए दान लेकर विवाद उठ रहा है। हिलेरी क्लिंटन के प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा यह कहे जाने पर विवाद उठ खड़ा हुआ है कि उन्होंने क्लिंटन के फाउंडेशन को दान दिया, जिससे कि वे उनके तीसरे विवाह समारोह में शामिल हों। ट्रम्प ने अगस्त में एक रिपब्लिकन प्राइमरी डिबेट में कहा, ‘मैंने उनसे कहा मेरी शादी में शामिल होइए। वे आईं, क्योंकि उनके पास कोई चारा नहीं था। मैंने उनके फाउंडेशन को अच्छी खासी रकम दी थी।’ अमेरिकी मीडिया के अनुसार, उनका यह दावा गलत है। क्योंकि, ट्रम्प की यह शादी 2005 में हुई थी। जबकि, उन्होंने क्लिंटन फाउंडेशन को 2009 और 2010 में डॉलर दान किए थे।
काबुल स्थित अमेरिकन यूनीवर्सिटी ऑफ अफगानिस्तान पर घंटों चले आतंकी हमले में कम से कम 13 लोग मारे गए और दर्जनों अन्य घायल हो गए। सरकार के एक प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह हमला आज तड़के खत्म हुआ।
अमेरिका आने वाले लोगों के लिए एक बेहद कड़ी जांच प्रक्रिया का प्रस्ताव देने के एक दिन बाद ही अमेरिकी राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि यदि वह राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो वे कट्टरता, घृणा और सख्ती छोड़ देंगे।
अंग्रेजी दैनिक टाइम्स आफ इंडिया में प्रकाशित चार कालम की एक खबर चीख-चीखकर कह रही थी- ‘ट्रंप ने फिर उगला आग, ओबामा ने कहा और हिलेरी ने आईएसआईएस को ढूंढ निकाला’। क्या वास्तव में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का दिमाग खराब हो गया है जैसा कि पूरी अमेरिकी सत्ता हमें विश्वास दिलाने में जुटी है? या फिर उनकी उंगलियां हिलेरी क्लिंटन की दुखती रग को दबाने लगी हैं?
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया पर निशाना साधा है। पेनसिल्वेनिया में उन्होंने संवाददाताओं को "मानवता का सबसे न्यूनतम रूप" कहा और दावा किया कि मीडिया उनके पीछे पड़ गया है, डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए काम कर रहा है। ट्रम्प ने रविवार को ट्विट किया कि अगर घृणित और भ्रष्ट मीडिया मुझे ईमानदारी से कवर करे और मेरी कही बातों का गलत मतलब न निकाले तो मैं कहूंगा कि हिलेरी क्लिंटन से 20 फीसद आगे रहूंगा।
गाजियाबाद में अज्ञात हमलावरों ने भाजपा नेता बृजपाल तेवतिया के काफिलेे पर हमला किया। हमलावरों ने एके-47 से करीब लैस थे और उन्होंने तेवतिया के काफिले पर अंधाधुंध करीब 50 राउंड फायरिंग की। हमले में तेवतिया के साथ उनके 6 रक्षक भी घायल हो गए।
रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने पश्चिम एशिया से यूरोपीय शहरों तक कहर बरसाने वाले इस्लामिक स्टेट की स्थापना की है।
एक पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी सैनिक के माता पिता के समर्थन में अपनी आवाज उठाते हुए शहीद हुए एक सिख मरीन के परिजनों ने कहा है कि वे डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों से आहत हैं और यह राजनीतिक खेल खेलने के समान है।