जम्मू-कश्मीर में पुलवामा में सुरक्षाबलों की घेराबंदी और मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। इलाके में अभी तीन और आतंकियों के छुपे होने की खबर के बीच सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी सांसद ने ट्रंप के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश किया है। ट्रंप ने 20 जनवरी को अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली थी।
दुनिया का सबसे पुराना टेनिस टूर्नामेंट विंबलडन 3 जुलाई से शुरू हो गया। ग्रास कोर्ट पर खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट ने इस साल अपने 140 साल पूरे कर लिए हैं।
दिल्ली विधानसभा में बुधवार को विजिटर गैलरी में बैठे दो लोगों ने कार्यवाही के दौरान दिल्ली मंत्री सत्येंद्र जैन की ओर पर्चे फेंक दिए। पर्चें फेंकने वाले लोग जैन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर उन्हें दिल्ली सरकार से हटाने की मांग कर रहे थे। इसके साथ ही कार्रवाई नहीं करने पर सीएम केजरीवाल से भी इस्तीफा मांगा की गई।