उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रमजान के साथ-साथ दीवाली में भी बिजली देने सम्बन्धी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि काशी जैसी पवित्र नगरी से चुने गये मोदी गलतबयानी करके जनता में अपना भरोसा खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि रेडियो पर मन की बात आती है, लेकिन कोई भी पीएम मोदी के मन की बात नहीं समझ पाया।
सुप्रीम कोर्ट ने आज अखिलेश सरकार की समाजवादी पेंशन योजना को चुनौती देने वाली अपील पर सुनवाई करने से इंकार कर दिया है। कोर्ट की ओर से मिली हरी झंडी से अखिलेश सरकार ने राहत महसूस की है।
सपा अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से नोटबंदी के जख्मों का बदला लेगी।
सपा अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से नोटबंदी के जख्मों का बदला लेगी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को फतेहपुर की विजय शंखनाद रैली में सपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारी खजाने से धन लुटाकर, टीवी अखबारों में छाने का प्रयास कर यूपी की सपा सरकार ने सोचा था कि लोगों की आंख में धूल झोंकेंगे। लेकिन जनता सब कुछ जानती है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में 12 जिले की 69 सीटों के लिए आज छिटपुट घटनाओं के बीच शाम पांच बजे तक 61. 16 प्रतिशत मतदान हुआ। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह, उनके परिवार वालों तथा बसपा सुप्रीमो मायावती ने लखनऊ में मतदान किया, जबकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके पिता मुलायम सिंह यादव एवं परिवार के अन्य लोगों ने इटावा के सैफई में मतदान किया।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने अपने पुत्र अखिलेश यादव के एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने की उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि इस राज्य ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं बल्कि सपा को गोद ले लिया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहले और दूसरे चरण में समाजवादी पार्टी के सबसे आगे होने का दावा करते हुए कहा कि साइकिल का मुकाबला किसी पार्टी से नहीं है। समाजवादी सरकार पर लोगों का भरोसा है। बिना भेदभाव के सपा सरकार ने काम किया हैं।