Advertisement

Search Result : "vice chancellor JNU"

विरोध के बीच छुट्टी पर गए पचौरी,  टेरी संचा‌लन समिति बैठक करेगी

विरोध के बीच छुट्टी पर गए पचौरी, टेरी संचा‌लन समिति बैठक करेगी

द एनर्जी एंड रिसोर्स इंस्टीट‍्यूट (टेरी) के कार्यकारी उपाध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति को लेकर जारी विरोध के बीच आर. के. पचौरी शुक्रवार को छुट्टी पर चले गए। वह सात मार्च को टेरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा नहीं लेंगे क्योंकि छात्रों के एक समूह ने उनसे डिग्री लेने से इनकार कर दिया है। वहीं, इस हरित संस्था ने विरोध के बढ़ते स्वर को देखते हुए उनकी पुनर्नियुक्ति की समीक्षा के लिए शुक्रवार को संचालन परिषद की बैठक बुलाई है।
बिहार चुनाव का हवाला दे असम में राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

बिहार चुनाव का हवाला दे असम में राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर करारा प्रहार करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज उन पर चुनाव जीतने के लिए खोखले चुनावी वादे करने और लोगों के बीच मतभेद पैदा करने का आरोप लगाया। राहुल ने लोगों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।
जीएसटी पर राहुल ने की पार्टी नेताओं से चर्चा

जीएसटी पर राहुल ने की पार्टी नेताओं से चर्चा

जीएसटी पर समर्थन जुटाने के पीएम मोदी के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने जीएसटी पर राय जानने के लिए पार्टी नेताओं से मुलाकात की है। पीएम मोदी की सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह से शुक्रवार को हुई मुलाकात के बाद कांग्रेस के रूख में आए इस बदलाव को काफी अहम संकेत माना जा रहा है।
यूजीसी पर कब्जा आंदोलनः छात्रों ने घेरा, डाला डेरा

यूजीसी पर कब्जा आंदोलनः छात्रों ने घेरा, डाला डेरा

यूजीसी पर कब्जा आंदोलन देश भर में फैल रहा है। छात्रों के बीच आक्रोश उफान पर है। सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ शुरू हुआ आंदोलन एक तरह से बड़े राजनीतिक सवालों को भी उठा रहा है।
मालदीव में लगा आपातकाल

मालदीव में लगा आपातकाल

मालदीव की सरकार ने आज देश में आपातकाल घोषित कर दिया। इससे सुरक्षा बलों को काफी शक्तियां हासिल हो गई हैं। देश की राजधानी के साथ ही एक रिसॉर्ट पर हथियार और विस्फोटक मिलने के बाद आपातकाल की घोषणा की गई।
राष्ट्रपति की हत्या के आरोप में मालदीव के उप राष्ट्रपति गिरफ्तार

राष्ट्रपति की हत्या के आरोप में मालदीव के उप राष्ट्रपति गिरफ्तार

मालदीव के राष्ट्रपति की मोटरबोट में पिछले महीने हुए विस्फोट में संलिप्तता के आरोप में मालदीव पुलिस ने उपराष्ट्रपति अहमद अदीब को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता इस्माईल अली ने कहा कि अदीब को हवाई अड्डे से तब गिरफ्तार किया गया जब वह चीन की राजकीय यात्रा से लौट रहे थे।
'यह जेएनयू और स्वामी दोनों को प्रताड़ित करने जैसा होगा'

'यह जेएनयू और स्वामी दोनों को प्रताड़ित करने जैसा होगा'

अर्थशास्त्री, लेखक, प्रोफेसर, वरिष्ठ वकील और भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति बनाए जाने की संभावनाओं पर दिन भर सोशल मीडिया पर तीखी बहस जारी रही। मीडिया में आई खबरों के अनुसार मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने इसके लिए स्वामी का नाम प्रस्तावित किया है। हालांकि इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। इसमें कितनी सच्चाई है यह भी नहीं पता लेकिन दिनभर इसपर तीखी प्रतिक्रियाएं आती रहीं-