Advertisement

Search Result : "victory in Odisha"

उपचुनाव: 10 में से 5 सीटों पर भाजपा व 3 पर कांग्रेस जीती, दिल्ली में आप की जमानत जब्त

उपचुनाव: 10 में से 5 सीटों पर भाजपा व 3 पर कांग्रेस जीती, दिल्ली में आप की जमानत जब्त

भाजपा और पीएम मोदी का जलवा कायम है। उप चुनाव में 10 में से 5 सीटों पर भाजपा ने कब्‍जा किया है। दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, असम और राजस्‍थान में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को जीत मिली है। कर्नाटक में कांग्रेस को कुछ सांत्वना मिली, उसने यहां दोनों सीटें जीत लीं। मध्‍य प्रदेश में कांग्रेस को अटेर में जीत मिली है। पश्चिम बंगाल के कांठी दक्षिण से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार चंद्रिमा भट्टाचार्य जीतीं हैं।
वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले वनडे में हराया

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को पहले वनडे में हराया

जासन मोहम्मद की बेहतरीन पारी के दम पर वेस्टइंडीज ने पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर चार विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 308 रन बनाये। जवाब में मोहम्मद के 58 गेंद में नाबाद 91 रन और एशले नर्स के 15 गेंद में 34 रन की मदद से मेजबान टीम ने जीत दर्ज की। अब तक 44 साल में पिछले 31 बार नाकाम रहने के बाद वेस्टइंडीज ने पहली बार 300 से अधिक के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल की।
भगवान राम पर फेसबुक पोस्ट: ओडिशा के भद्रक में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू

भगवान राम पर फेसबुक पोस्ट: ओडिशा के भद्रक में सांप्रदायिक हिंसा के बाद कर्फ्यू

ओडिशा के भद्रक में भगवान श्रीराम पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई है। प्रशासन ने शहर में कर्फ्यू लगा दिया है। जिला प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एहतियातन स्कूल-कॉलेजों को बुधवार तक के लिए बंद कर दिया है।
पीएम के ओडिशा दौरे से पहले नक्सलियों ने जताया विरोध, की तोड़फोड़

पीएम के ओडिशा दौरे से पहले नक्सलियों ने जताया विरोध, की तोड़फोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओडिशा दौरे से पहले नक्सलियों ने अपना विरोध दर्ज किया है। नक्सलियों ने राज्य के दोइकल्लू रेलवे स्टेशन पर आज सुबह तोड़फोड़ की और दो धमाके किए। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से दो वॉकी-टॉकी सेट भी मिले हैं।
ओडिशा : भाजपा पर बीजू जनता दल को तोड़ने का आरोप

ओडिशा : भाजपा पर बीजू जनता दल को तोड़ने का आरोप

ओडिशा में भाजपा पर वहां की क्षेत्रीय पार्टी बीजू जनता दल को तोड़ने का आरोप लगा है। सोमवार को बीजू जनता दल के सांसद तथागत सतपथी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी बीजद को तोड़ने की कोशिश कर रही है।
गेंदबाजों की बदौलत भारत सीरीज जीतने की दहलीज पर

गेंदबाजों की बदौलत भारत सीरीज जीतने की दहलीज पर

भारत अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर आस्ट्रेलिया को चौथे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन दूसरी पारी में महज 137 रन के अंदर समेटकर सीरीज जीतने के करीब पहुंच गया।
जीत से उत्साहित भाजपा अब राष्ट्रपति चुनाव पर लगाएगी दाव

जीत से उत्साहित भाजपा अब राष्ट्रपति चुनाव पर लगाएगी दाव

गोवा और उत्तर प्रदेश में जबरदस्त जीत के बाद अब भाजपा राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति तैयार करने में लग गई है। मौजूदा राष्ट्रपति डॉ प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल इसी साल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है, और राष्ट्रपति चुनाव के लिए अधिसूचना जून में किसी भी वक्त जारी की जा सकती है।
महाराज के छह विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया

महाराज के छह विकेट से दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को हराया

बायें हाथ के स्पिनर केशव महाराज के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के तीसरे ही दिन न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हरा दिया।
मोदी की प्रचंड जीत से चीन भी घबराया, संबंधों में सख्‍ती आने की जताई आशंका

मोदी की प्रचंड जीत से चीन भी घबराया, संबंधों में सख्‍ती आने की जताई आशंका

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत और मोदी की अपार लोकप्रियता से चीन भी सकते में आ गया है। यूपी में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने मोदी को लेकर आशंका जाहिर की है। अखबार ने लिखा है कि इससे भारत में विकास और तेज गति से होगा साथ ही भारत-चीन के संबंधों में और सख्ती आएगी।
कांग्रेस में ढांचागत बदलाव की जरूरत, चुनाव नतीजे बुरे नहीं : राहुल

कांग्रेस में ढांचागत बदलाव की जरूरत, चुनाव नतीजे बुरे नहीं : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पार्टी में ढांचागत और सांगठनिक बदलाव की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने जोर दिया कि विधानसभा चुनाव के नतीजे बुरे नहीं हैं हालांकि उत्तर प्रदेश में पार्टी कुछ नीचे रही।
Advertisement
Advertisement
Advertisement