दो बार अकादमी पुरस्कार जीत चुके संगीतकार एआर रहमान संगीत से इतर एक अलग क्षेत्र में हाथ आजमाने जा रहे हैं। नई चुनौती स्वीकार करते हुए रहमान अपनी खुद की पटकथा पर काम कर रहे हैं।
कप्तान एबी डिविलियर्स के विश्व कप इतिहास के दूसरे सबसे तेज शतक के बाद इमरान ताहिर के फिरकी के जादू की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने पूल बी मैच में आज यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ 257 रन की जीत दर्ज की जो विश्व कप इतिहास की संयुक्त रूप से सबसे बड़ी जीत है।
मशहूर बांसुरीवादक पंडित रानेंद्र (रोनू) मजूमदार ने हाल ही में सिर्फ बच्चों के लिए एक म्यूजिक ऐलबम निकाला है। पांच हजार से ज्यादा दफा अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुति दे चुके रोनू मजूमदार का कहना है कि संगीत के क्षेत्र में अब वह सिर्फ बच्चों के लिए काम करना चाहते हैं ताकि अगली पीढ़ी इस विरासत को संभाल सके। वाराणसी में जन्मे मजूमदार वर्ष 1974 से मुंबई में रह रहे हैं। बांसुरी में इनके पहले गुरू इनके पिता डॉ. भानू मजूमदार थे, जो शौकिया बांसुरी बजाते थे।
आउटलुक ने उनसे बात की।
सामिउल्लाह शेनवारी की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 96 रन की पारी की मदद से अफगानिस्तान ने विश्व कप के रोमांचक मुकाबले में आज स्काटलैंड को तीन गेंद बाकी रहते एक विकेट से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की।
क्रिकेट विश्व कप के अपने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज को हराकर धमाका करने वाली आयरलैंड की टीम इस टूर्नामेंट में बड़ी टीमों के लिए खतरा बन गई है। अपने दूसरे मैच में आयरलैंड की टीम ने एक रोचक मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की टीम को दो विकेट से हरा दिया।
क्रिस गेल ने विश्व कप में पहला दोहरा शतक जड़ने के बाद गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाया जिससे वेस्टइंडीज ने पूल बी के मैच में आज यहां जिम्बाब्वे को डकवर्थ लुईस पद्वति से 73 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
शिखर धवन की कैरियर की सर्वश्रेष्ठ शतकीय पारी की मदद से भारत ने आज विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका पर पहली जीत दर्ज करते हुए उसे 130 रन से हराया जो क्रिकेट के इस महासमर में उसकी सबसे बड़ी हार है।
अपनी दुर्गति का एक नया रिकॉर्ड कायम करते हुए पाकिस्तान को विश्व कप के अपने दूसरे मैच में भी हार का मुंह देखना पड़ा। यह बदनुमा रिकॉर्ड इस मायने में कि एक ही रन पर पाकिस्तान के चार विकेट चटक चुके थे, विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। वेस्टइंडीज ने उसे 311 रनों का लक्ष्य दिया था लेकिन पाकिस्तान की पूरी टीम 39 ओवर में 160 रन बनाकर धराशायी हो गई।