कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी है। कांग्रेस उपाध्यक्ष से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महान राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम को नमन किया। उनका 1986 में निधन हो गया था।
पुडुचेरी की उप-राज्यपाल किरण बेदी और सीएम नारायण सामी के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। सीएम नारायण सामी के बयान के बाद किरण बेदी ने भी सीएम पर पलट वार किया है। किरण बेदी ने कहा कि सीएम बताएं कि वह एक रबड़ स्टैंप चहातें है या फिर एक जिम्मेदार प्रशासक।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि कैशलेस लेन देन को बढ़ावा देने के लिए मंत्रियों और अधिकारियों को आगे आना होगा। नोटबंदी के बाद केंद्र सरकार लोगों से कैशलेस लेन देन पर जोर दे रही है। इसके लिए केंद्र सरकार ने कई योजनाओं की घोषणा भी की है। इन सबके बीच अलग-अलग राज्य सरकारें कैशलेस लेन देन को आम चलन में शामिल करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। सरकार की इसी सोच पर संज्ञान लेते हुए चंद्रबाबू नायडू ने डिजिटल लेन देन पर एक समीक्षा बैठक की और उसमें उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों को जमकर फटकारा।