फिल्म 'सनम रे' के टाईटल ट्रैक से लाखो दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के मशहूर सिंगर यश वडाली इन दिनों मुसीबत में हैं। महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोपों पर पुलिस ने यश वडाली को गिरफ्तार कर लिया है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं। ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म Isn't It Romantic के सेट की हैं।
भारत के मशहूर वैज्ञानिक और शिक्षाविद प्रोफेसर यशपाल का मंगलवार को उनके निवास स्थान नोएडा में निधन हो गया। वे 90 साल के थे। पद्म विभूषण से सम्मानित यशपाल का भारत में वैज्ञानिक प्रतिभाओं को निखारने में अहम योगदान रहा है।
केंद्र की मोदी सरकार के 'स्वच्छ भारत अभियान' का प्रचार प्रसार करते हुए बिहार में औरंगाबाद के जिलाधिकारी कंवल तनुज ने एक ऐसी आपत्तिजनक और विवादास्पद सलाह दे डाली जो शायद ही किसी को बर्दाश्त हो।
कोलकाता में कुछ लड़कों ने भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मनद शमी और उनकी पत्नी के साथ बदसलूकी की और उनके घर पर हमला भी किया। इस मामले में शमी ने कोलकाता के जादवपुर पुलिस स्टेशन में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने नामजद सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया।