उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के वैशाली में एक महिला ने दुस्साहस करते हए एक डॉक्टर पर तेजाब फेंक दिया है। इस सनसनीखेज मामले के सामने आने के बाद आसपास के लोग सन्न हैं।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में, खासकर पाकिस्तान में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि उसने भारतीय सीमा पर अपनी रक्षा क्षमताओं में इजाफा किया है और ज्यादा सैनिक तैनात किए हैं।
चीन भारत का सच्चा दोस्त कभी नहीं हो सकता। वह हमेशा कुछ न कुछ मसले पर भारत का विरोध करता आया है। ताजा मामले में चीन ने भारत की परमाणु आपूर्ति समूह में एंट्री रोकने के लिए पाकिस्तान के साथ एक साजिश रच दी है।
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति और सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ को देशद्राेह के आरोप में एक विषेश अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। मुशर्रफ को कोर्ट के सामने पेश होने के लिए कई समन जारी किए गए थे लेकिन वह कोर्ट में अब तक पेश नहीं हुए। कोर्ट ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है कि 30 दिन के अंदर परवेज मुशर्रफ को कोर्ट के सामने हर हाल में पेश किया जाए।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के पूर्व प्रमुख शुजा पाशा ने माना है कि 2008 मुंबई हमले में उनके लोग शामिल थे। अमेरिका में पाकिस्तान के तत्कालीन राजदूत हुसैन हक्कानी ने अपनी किताब इंडिया वर्सेस पाकिस्तान में इस बात का दावा किया है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के तीन साल पहले अपहृत हुए बेटे को अमेरिकी और अफगानिस्तानी सेनाओं द्वारा चलाए गए एक संयुक्त अभियान के तहत मंगलवार को अफगानिस्तान से बरामद कर लिया गया। गिलानी के बेटे को तीन साल पहले संदिग्ध तालिबान आतंकियों द्वारा अपहृत कर लिया गया था।
कांग्रेस ने अगस्तावेस्टलैंड सौदे में सोनिया गांधी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमले को खारिज कर दिया और उनसे पहले अपनी शैक्षणिक योग्यताओं पर सफाई देने की मांग की जिस पर विवाद खड़ा हो गया है।
संसद और उसके बाहर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के बाद भाजपा ने अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राॅबर्ट वाड्रा पर बंदूकें तान दी हैं।
गलत नक्शा दिखाने वाले हो जाएं सावधान, अगर आप देश का गलत नक्शा दिखाएंगे तो आपको सात साल तक की जेल हो सकती है। 100 करोड़ रुपए का जुर्माना भी लग सकता है।
पूर्व लेग स्पिनर और गुगली के बादशाह अब्दुल कादिर ने पाकिस्तान क्रिकेट में भाई भतीजेवाद और पक्षपात की आलोचना की है। उन्होंने कहा, इस तहजीब से पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो गया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हर महकमे में पक्षपात और भाई भतीजावाद से नियुक्तियां हुई है।