Advertisement

एजेंसी

35 साल के व्यक्ति ने 6 साल की बच्ची से विवाह रचाया

35 साल के व्यक्ति ने 6 साल की बच्ची से विवाह रचाया

बाल विवाह के खिलाफ कानून चाहे कठोर बन गया हो लेकिन उसे कठोरता से लागू नहीं किया जा रहा है। यही वजह है कि देश में बाल विवाह रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
भारतीय उच्चायुक्त की पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप

भारतीय उच्चायुक्त की पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप

न्यूजीलैंड में भारतीय उच्चायुक्त को देश छोड़ना होगा। उनकी पत्नी पर एक कर्मचारी को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। मीडिया में आई खबरों में बताया गया कि उच्चायुक्त रवि थापर को औपचारिक तौर पर बुला लिया गया है और आज उनके वेलिंगटन स्थित आवास पर एक गाड़ी खड़ी हुई नजर आई।
आतंकी खैरा को पंजाब लाने पर भाजपा-अकाली में ठनी

आतंकी खैरा को पंजाब लाने पर भाजपा-अकाली में ठनी

बम विस्फोट के दोषी देवेंदरपाल सिंह भुल्लर के बाद अब कर्नाटक से कुख्यात आतंकवादी गुरदीप सिंह खैरा को पंजाब लाए जाने को लेकर राजनीति गरमा रही है। हालांकि इस मसले पर भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि राज्य सरकार ने इस संबंध में पार्टी को भरोसे में नहीं लिया है और यह निर्णय सहयोगी शिरोमणि अकाली दल का है। देश की दूसरी जेलों से आतंकियों को पंजाब लाए जाने के मसले पर भाजपा और अकाली दल में ठन गई है।
5 जुलाई से बदल जाएगा वनडे क्रिकेट, बैटिंग पावरप्‍ले खत्‍म

5 जुलाई से बदल जाएगा वनडे क्रिकेट, बैटिंग पावरप्‍ले खत्‍म

गेंद और बल्‍ले के बीच संतुलन बनाने के लिए आगामी 5 जुलाई से वनडे क्रिकेट के नियमों में फेरबदल होने जा रहा है। अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट संघ की सालाना बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिससे गेंदबाजों को राहत मिलेगी जबकि बैटिंग पावरप्‍ले खत्‍म हो जाएगा। बारबडोस में एन श्रीनिवासन की अध्यक्षता में हुई बैठक में आईसीसी चीफ ऐग्जिक्युटिव कमिटी की ओर से मंजूर किए गए इन प्रस्तावों को आईसीसी बोर्ड ने भी मंजूर कर लिया है। जानिए, वनडे क्रिकेट कैसे बदलने जा रहा है
तीस्ता सीतलवाड़ के संगठन की सीबीआई जांच

तीस्ता सीतलवाड़ के संगठन की सीबीआई जांच

एनजीओ की विदेशी फंडिंग पर शिकंजा कसने में जुटी केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता तीस्‍ता सीतलवाड़ की कंपनी सबरंग कम्‍युनिकेशन के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
ब्‍लैक फ्राइडे: 4 देशों में आतंकी हमले, 229 लोगों की मौत

ब्‍लैक फ्राइडे: 4 देशों में आतंकी हमले, 229 लोगों की मौत

शुक्रवार को दुनिया के चार देशों में अलग-अलग आतंकी हमले हुए। सीरिया, ट्यूनीशिया और कुवैत में ये अब तक के सबसे भीषण आतंकी हमलों में से एक है, जिनमें बड़ी तादाद में लोगों की जान गई है।
1930 जैसी महामंदी का खतरा: रघुराम राजन

1930 जैसी महामंदी का खतरा: रघुराम राजन

वर्ष 2008 की वैश्विक मंदी की सटीक भविष्‍यवाणी करने वाले अर्थशास्‍त्री और आरबीआई के गवर्नर रघुराम राजन ने चेतावनी दी है कि विश्‍व अर्थव्‍यवस्‍था के सामने 1930 जैसी महामंदी का खतरा पैदा हो सकता है।
ललित मोदी से मुलाकात का प्रियंका ने किया खंडन

ललित मोदी से मुलाकात का प्रियंका ने किया खंडन

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बेटी प्रियंका वाड्रा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व प्रमुख ललित मोदी से मुलाकात की बात खंडन किया है। प्रियंका के कार्यालय ने एक बयान जारी कर ललित मोदी के इस दावे को खारिज किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह प्रियंका और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा से लंदन के एक रेस्तरां में मिले थे।
जय प्रकाश नारायण के जन्मस्थल को लेकर विवाद

जय प्रकाश नारायण के जन्मस्थल को लेकर विवाद

लोकनायक जय प्रकाश नारायण का स्मारक बिहार के लाला का टोला गांव में बनवाने के केंद्रीय मंत्रिपरिषद के फैसले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोकनायक के परिजन तथा समर्थकों ने बलिया के जेपी नगर को उनका असल जन्मस्थान बताते हुए केंद्र सरकार के निर्णय को बिहार विधानसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए उठाया गया कदम करार दिया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement