Advertisement

एजेंसी

डूबते जहाज से नौसेना ने बचाई 20 लोगों की जान

डूबते जहाज से नौसेना ने बचाई 20 लोगों की जान

नौसेना के हेलीकॉप्‍टर ने महाराष्‍ट्र के वसई तट के नजदीक 20 लोगों को डूबने से बचा लिया। ये लोग जिंदल कामाक्षी नाम के जहाज पर सवार थे जो डूब रहा है।
योग दिवस कार्यक्रम में उपराष्‍ट्रपति को नहीं बुलाया

योग दिवस कार्यक्रम में उपराष्‍ट्रपति को नहीं बुलाया

कुछ लोग जहां योग दिवस समारोह में उपराष्‍ट्रपति हामिद अंसारी की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाने की कोशिश कर रहे थे वहीं, उपराष्‍ट्रपति के कार्यालय ने बताया है कि उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित ही नहीं किया गया था।
योग दिवस: राजपथ बना योगपथ, दो नए रिकॉर्ड

योग दिवस: राजपथ बना योगपथ, दो नए रिकॉर्ड

रविवार को दुनिया भर में मनाए गए पहले अंतरराष्‍ट्रीय योग दिवस की कमान खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संभाली। राजपथ पर करीब 36 हजार लोगों और 84 देशों के प्रतिनिधियों ने एक साथ योग अभ्‍यास किया, जिससे यह कार्यक्रम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्डस में दर्ज हो गया है।
'ललितगेट' में मुंबई पुलिस आयुक्‍त, फडणवीस ने मांगी सफाई

'ललितगेट' में मुंबई पुलिस आयुक्‍त, फडणवीस ने मांगी सफाई

वर्ष 2014 में लंदन में ललित मोदी से मुलाकात को लेकर महाराष्‍ट्र के मुख्‍यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस कमिश्‍नर राकेश मारिया से स्‍पष्‍टीकरण मांगा है।
यूपी के बाद महाराष्‍ट्र में पत्रकार काे जिंदा जलाया

यूपी के बाद महाराष्‍ट्र में पत्रकार काे जिंदा जलाया

यूपी में एक पत्रकारों को जिंदा जलाए जाने की घटना के बाद अब महाराष्‍ट्र में खनन माफिया द्वारा एक पत्रकार को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। मारा गया पत्रकार मध्य प्रदेश के बालाघाट का रहने वाला था और खनन माफिया और चिटफंड घोटालों के खिलाफ लगातार खबरें दे रहा था। उसका मध्‍य प्रदेश के बालाघाट से अपहरण हुआ था और उसे नागपुर ले जाकर जिंदा जलाया गया।
चंद्रबाबू नायडू के कथित टेप को लेकर न्‍यूज चैनल को नोटिस

चंद्रबाबू नायडू के कथित टेप को लेकर न्‍यूज चैनल को नोटिस

वोट के बदले नोट घोटाले में एक और पहलू जोड़ते हुए आंध्र प्रदेश पुलिस ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और तेलंगाना के मनोनीत विधायक एेल्विस स्टीफेंसन के बीच कथित बातचीत वाले आॅडियो टेप से जुड़ा कार्यक्रम प्रसारित करने के लिए शहर के एक समाचार चैनल टी न्यूज को नोटिस जारी किया जिसके खिलाफ आज मीडिया बिरादरी ने विरोध प्रदर्शन किए।
भाजपा सांसद ने सोनिया गांधी को पूतना बताया

भाजपा सांसद ने सोनिया गांधी को पूतना बताया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने की एक और घटना में भाजपा सांसद अश्विनी कुमार चौबे ने उन्हें पौराणिक पात्र राक्षसी पूतना बताया और राहुल गांधी को तोता कहा।
राहुल गांधी के जन्‍मदिन पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

राहुल गांधी के जन्‍मदिन पर प्रधानमंत्री ने दी बधाई

राहुल गांधी आज 45 साल के हो गए हैं। भारतीय राजनीति में पैर जमाने के लिए पूरे उत्‍साह से जुटे राहुल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जन्‍मदिन की बधाई दी है।
आकार पटेल एमनेस्टी इंटरनेशनल के इंडिया हेड

आकार पटेल एमनेस्टी इंटरनेशनल के इंडिया हेड

भारत में विदेशी दाताओं पर सरकार के अंकुश और हजारों एनजीओ के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई के माहौल में एमनेस्‍टी इंटरनेशनल ने जाने-माने पत्रकार और राजनीतिक मामलों के विशेषज्ञ आकार पटेल को इंडिया हेड बनाय है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement