Advertisement

एजेंसी

वीरभद्र सिंह पर सीबीआई का शिकंजा

वीरभद्र सिंह पर सीबीआई का शिकंजा

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आय से 6.1 करोड़ रूपये अधिक की संपत्ति कथित तौर पर अर्जित करने के मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ जांच शुरू कर दी। आरोप है कि वीरभद्र ने यह संपत्ति केंद्रीय इस्पात मंत्री रहने के दौरान अर्जित की थी।
इमर्जेंसी पर आडवाणी की टिप्पणी को नीतीश का समर्थन

इमर्जेंसी पर आडवाणी की टिप्पणी को नीतीश का समर्थन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की आपातकाल संबंधी टिप्पणी का समर्थन करते हुए कहा कि बिहार एेसी स्थिति का हर दिन सामना कर रहा है।
तोमर का माइग्रेशन प्रमाण पत्र फर्जी निकला

तोमर का माइग्रेशन प्रमाण पत्र फर्जी निकला

दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री जितेन्द्र सिंह तोमर का माइग्रेशन प्रमाण पत्र (विद्यालय परित्याग प्रमाणपत्र) भी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नकली पाया गया।
पंजाब में आत्महत्या करने वाले किसान के घर पहुंचे राहुल

पंजाब में आत्महत्या करने वाले किसान के घर पहुंचे राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब के दाबूमाजरा गांव पहुंचकर पिछले हफ्ते आत्महत्या करने वाले किसान सुरजीत के परिजनों से मुलाकात की। किसान सुरजीत ने पिछले हफ्ते कर्ज के बोझ के कारण सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली थी।
छगन भुजबल पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, ईडी में केस दर्ज

छगन भुजबल पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, ईडी में केस दर्ज

महाराष्ट्र के पूर्व पीडब्ल्यूडी मंत्री छगन भुजबल पर प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में दो शिकायत दर्ज की हैं। इससे पहले मंगलवार को भ्रष्‍टाचार निरोधक ब्‍यूरो ने भुगबल के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी।
मिथुन ने ईडी को सौंपे शारदा से मिले 1.2 करोड़ रूपए

मिथुन ने ईडी को सौंपे शारदा से मिले 1.2 करोड़ रूपए

फिल्म अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद मिथुन चक्रवर्ती ने आज कोलकाता में प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर जाकर एक करोड़ बीस लाख रूपए जमा करा दिया है।
'वन रैंक, वन पेंशन' बिहार चुनाव तक संभव

'वन रैंक, वन पेंशन' बिहार चुनाव तक संभव

सेवानिवृत्त सैनिकों के लिए बहुप्रतीक्षित ‘वन रैंक वन पेंशन’ (ओआरओपी) योजना बिहार चुनाव के ठीक बाद इसी वर्ष लागू हो सकती है। उच्च पदस्‍थ सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इलाहाबाद के पास जगुआर क्रैश, पायलट विमान से कूदे

इलाहाबाद के पास जगुआर क्रैश, पायलट विमान से कूदे

आज सुबह इलाहाबाद के बाद वायु सेना का एक जगुआर विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। हादसे से ठीक पहले विमान के दोनों पायलट सुरक्षित कूदने में कामयाब रहे और कोई हताहत नहीं हुआ है।
मैगी विवाद के बाद बदल सकता है स्‍टारबक का टेस्‍ट

मैगी विवाद के बाद बदल सकता है स्‍टारबक का टेस्‍ट

टाटा स्‍टारबक ने ऐलान किया है कि वह अपने उत्‍पादों में उन सामग्रियों का इस्‍तेमाल नहीं करेगी, जिन्‍हें खाद्य नियामक एफएसएसएआई की मंजूरी नहीं मिली है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement