प्लास्टिक उपयोग और फेंकने में आसान होने के साथ-साथ आसपास आसानी से उपलब्ध होने के कारण हमारी रोजमर्रा के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। पर यही प्लास्टिक अनजाने में महासागरों और उसके असंख्य जीवों को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाता है।
अपनी पहली अंतरिक्ष वेधशाला एेस्ट्रोसैट का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण कर भारत अंतरिक्ष वेधशाला रखने वाले कुछ चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है। एस्ट्रोसैट अपने साथ छह विदेशी उपग्रहों को भी कक्षा में स्थापित करने के लिए भेजा गया है। यह पहली बार है, जब भारत ने अमेरिकी उपग्रह प्रक्षेपित किए हैं।
सौर उर्जा की लागत कम करने के लिए प्रतिष्ठित एस एन बोस इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंसेज के शोधकर्ता ऐसा विचार लेकर आए हैं, जिसके जरिये सौर पैनलों के निर्माण के लिए सिलिकॉन पर निर्भरता को कम किया जा सकता है।
नासा ने पहली बार 16 लाख किलोमीटर की दूरी से सूर्य के प्रकाश से सराबोर पृथ्वी की पहली अनूठी तस्वीर को कैद किया है। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ट्वीट करके पृथ्वी को बचाने की जरूरत पर बल दिया।
अंतरिक्ष विज्ञानियों ने नजदीक ही स्थित सूर्य जैसे एक सितारे के आसपास एक छोटे ग्रह मंडल का पता लगाया है, जो हमारे अपने सौरमंडल के साथ कई समानताएं रखता है।